September 24, 2024 1:45 PM

2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी बिलाल अहमद कुचेई की दिल का दौरा पड़ने से मौत

वर्ष 2019 में पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए घातक आतंकी हमले में आरोपित 32 वर्षीय व्यक्ति की कल रात जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पुलवामा जिले के काकापोरा में हाजीबल गांव का निवासी बिलाल अहमद कुचेई उन 19 लोगों में...

September 24, 2024 1:37 PM

बिहार में भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए सरकार रैयतों के दरवाजे तक जाएगी

राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए सरकार रैयतों के दरवाजे तक जाएगी। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर जायसवाल ने कहा कि भूमि के कागजात ऑनलाइन उपल...

September 24, 2024 1:35 PM

सिक्किम के राज्‍यपाल ओमप्रकाश माथुर ने डोक्याला दर्रा का दौरा किया

सिक्किम के राज्‍यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को 18 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित डोक्याला दर्रा का दौरा किया। यह देश का दूसरा सबसे उच्चतम दर्रा है। वहां उन्‍होंने भारत-चीन सीमा और केरांग भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस के आधार शि‍विर का दौरा किया। उनके साथ मंगन जिले के डिप्टी कलेक्टर अनंत जैन और बॉर्डर रो...

September 24, 2024 1:16 PM

पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी पटरी से उतरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैना गुड़ी रेलवे स्टेशन के पास आज एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और कुछ डिब्बे इंजन से अलग हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी पड़ोसी राज्य असम से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन जा रही थी। अलीपुरद्वार के डिविजनल रेलवे मैनेजर अमरजीत गौतम ने कहा है कि हादसे की ज...

September 24, 2024 1:14 PM

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्‍ली में किसानों के साथ बातचीत की

केन्द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्‍ली में किसानों और किसान संगठनों के साथ बातचीत की। बैठक के बाद श्री चौहान ने कहा कि करीब पचास किसान नेताओं ने उनसे मुलाकात की। उन्‍होंने किसानों के सुझाव तथा उनके मुद्दों को सुना। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की ...

September 24, 2024 1:04 PM

जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

जापान में रिक्‍टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस होने के बाद तोक्‍यो के दक्षिणी द्वीप पर 50 सेंटीमीटर की ऊंची सुनामी की लहरें उठीं। जापान के मौसम विभाग ने इस भूकंप के तुरंत बाद इज़ू और ओगासावारा के लिए सुनामी आने की चेतावनी जारी की थी। फिर मौसम विभाग ने कहा कि सुनामी आने की संभावना कम ...

September 24, 2024 12:25 PM

views 1

जम्‍मू-कश्‍मीर: दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में 15,500 से अधिक विस्थापित कश्मीरी पंडित पात्र मतदाता 

जम्‍मू-कश्‍मीर में कल होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में 24 मतदान केंद्रों पर 15,500 से अधिक विस्थापित कश्मीरी पंडित पात्र मतदाता हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि विस्थापित कश्‍मीरी पंडित मध्‍य कश्‍मीर के श्रीनगर, बडगाम और गंदेरबल जिलों के 15 खंडों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15,500 स...

September 24, 2024 12:19 PM

मौसम विभाग ने बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। आज सुबह राजधानी पटना समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दवाब के क्षेत्र के प्रभाव से कल से राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।    

September 24, 2024 12:16 PM

गंगा और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने से बिहार के बारह जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

गंगा और उसकी सहायक नदियों में उफान के चलते पटना, भागलपुर और कटिहार समेत राज्य के बारह जिलों में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। लगभग 14 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पटना, मुंगेर और भागलपुर में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बन...

September 24, 2024 12:10 PM

नेपाल की विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के परिचालन सहायता विभाग के अवर महासचिव अतुल खरे के साथ बैठक की

नेपाल की विदेश मंत्री डॉ आरजू राणा देउबा ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के परिचालन सहायता विभाग के अवर महासचिव अतुल खरे के साथ बैठक की। न्यूयॉर्क स्थित नेपाल के मिशन ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र और नेपाल के संबंधों और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में नेपाल और संयुक्त राष्ट्र क...