August 31, 2024 1:02 PM

गुजरात में बाढ़ के बाद स्थिति में सुधार

गुजरात में पिछले 24 घंटों में बारिश में कमी के बाद बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है। बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य भी समाप्त कर लिया गया है। कच्छ और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर, राज्य के किसी भी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

August 31, 2024 12:57 PM

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों से हो रहे बारिश के कारण सामान्य जीवन प्रभावित

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कल रात से हो रही लगातार बारिश से राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों में जन-जीवन पर असर पड़ा है। शहरों में सड़कों पर पानी भर गया है और निचले क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। नहरों और जल-धाराओं में पानी का स्‍...

August 31, 2024 12:08 PM

केंद्रीय मंत्री जीतन राम माझी ने नई दिल्‍ली में खादी महोत्‍सव 2024 की समीक्षा बैठक की

सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री जीतन राम माझी ने आज नई दिल्‍ली में खादी महोत्‍सव 2024 की समीक्षा बैठक की। खादी और ग्रामोद्योग आयोग देश में खादी को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष अक्टूबर में इस महोत्‍सव का आयोजन करेगा। बैठक में श्री माझी ने खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र के प्रदर्शन की भी समीक्षा की। उ...

August 31, 2024 1:38 PM

भारत के यूपीआई ने विश्‍व के प्रमुख डिजिटल भुगतान प्‍लेटफॉर्म्‍स को पीछे छोड़ा

विश्‍व के प्रमुख डिजिटल भुगतान प्‍लेटफॉर्म्‍स को पीछे छोड़ते हुए भारत के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच लगभग 81 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन किया। पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।      ग्‍लोबल पेमेंट हब पेसेक्‍योर के ताजा आंकड़ों के अनुसार यू...

August 31, 2024 11:51 AM

भाजपा विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेगी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा चंपई सोरेन को महत्‍वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि श्री सोरेन को भी पार्टी की कोर कमेटी में शामिल किया जायेगा। श्री चौहान ने दावा कि...

August 31, 2024 11:45 AM

यूएस ओपन 2024: नोवाक जोकोविच को एलेक्‍सी पोपिरिन ने पराजित किया

अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक बड़े उलटफेर में मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे दौर के मुकाबले में उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया के एलेक्‍सी पोपिरिन ने 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। सर्बिया के जोकोविच इस टूर्नामेंट में अपना 25वां प्रमुख खिताब और अपने कैरियर का सौंवा खिताब ज...

August 31, 2024 11:34 AM

पेरिस पैरालंपिक में उत्तर प्रदेश की प्रीति पाल ने सौ मीटर की दौड़ T-35 में कांस्य पदक जीता

पेरिस पैरालंपिक में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की प्रीति पाल ने सौ मीटर की दौड़ T-35 में कांस्य पदक जीता है। वह पैरा खेलों में भारत के लिये पदक जीतने वाली पहली धावक है। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

August 31, 2024 11:22 AM

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मेघावियों को मेडल देने के साथ ही विद्यार्थियों को उपाधि भी वितरित कीं। समारोह के दौरान राज्यपाल ने 49 छात्राओं और 12 छात्रों सहित 61 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये। उन्होंने इस मौके पर 87...

August 31, 2024 11:14 AM

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश में कई नदियों का जलस्तर प्रभावित हुआ है। गंगा नदी बलिया जिले में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। वहीं फर्रुखाबाद और वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके अलावा क्वानो नदी गोंडा में खतरे के निशा...

August 31, 2024 11:01 AM

उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा का आज आखिरी दिन

प्रदेश के सड़सठ जिलों में आयोजित की जा रही आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा का आज आखिरी दिन है। परीक्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से आज भी रोडवेज के बसों में अभ्यर्थियों द्वारा एडमिट कार्ड दिखाने पर निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था दी गई है। कल यह परीक्षा 1174 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो ...