August 31, 2024 6:32 PM

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड में पेसा कानून लागू करने की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड में पेसा कानून लागू करने की सिफारिश की है। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या, सदस्य डा. आशा लकड़ा, निरुपम चकमा और जाटातु हुसैन ने राज्य के मुख्य सचिव और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों क...

August 31, 2024 6:30 PM

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है उनमें रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने कल तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जतायी है।

August 31, 2024 6:29 PM

एनआईए ने नक्सलियों के टेरर फंडिंग मामले में 9 संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने नक्सलियों के टेरर फंडिंग मामले में चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में नौ स्थानों पर संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में कई डिजिटिल उपकरण और दस्तावेज बरामद किये गये हैं। एजेंसी ने खुलासा किया है कि उत्तर भारत में नक्सली संगठन को बढ़ावा द...

August 31, 2024 6:29 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश एके राय की खंडपीठ ने इस मामले में मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि झारखंड में घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर...

August 31, 2024 6:28 PM

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने खुशी जाहिर की

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोई आंदोलनकारी अपमान का घूंट पीकर कहीं नही रह सकता। श्री मुंडा ने कहा कि श्री सोरेन के आने से भाजपा को सांगठनिक मजबूती मिलेगी।

August 31, 2024 6:27 PM

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होते ही घुसपैठ के मामले पर अक्रामक रुख अख्तियार किया

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होते ही घुसपैठ के मामले पर अक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने का संकल्प लेते हुए कहा भाजपा ही नये झारखंड का निर्माण कर सकती है। श्री सोरेन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ...

August 31, 2024 6:12 PM

प्रदूषण को नियंत्रित करने में दिल्‍ली सरकार पिछले दस वर्षो के दौरान विफल रही है- दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव

        दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि राजधानी के प्रदूषण को नियंत्रित करने में दिल्‍ली सरकार पिछले दस वर्षो के दौरान विफल रही है। आज एक वक्‍तव्‍य में श्री यादव ने कहा कि सर्दी के मौसम में प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल द्वारा जिस प्रारूप को लाग...

August 31, 2024 6:07 PM

रूस के कामचटका क्षेत्र में वाचकाज़ेट्स ज्‍वालामुखी के निकट 22 लोगों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्‍टर लापता

      रूस के कामचटका क्षेत्र में वाचकाज़ेट्स ज्‍वालामुखी के निकट 22 लोगों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्‍टर लापता हो गया है। आज सुबह वित्‍याज़-एयरो एयरलाइन द्वारा संचालित एम आई-8 टी हेलीकॉप्‍टर का सम्‍पर्क उड़ान भरने के तुरन्‍त बाद टूट गया। फेडरल  एयर ट्रांसपोर्ट एजेन्‍सी ने बताया कि उड़ान भरने के तुर...

August 31, 2024 6:01 PM

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स-डीसीएसी में कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने आज दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स-डीसीएसी में कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ संस्‍थानों में भी अत्‍याधुनिक तकनीक और उपकरण का होना आवश्‍यक है। इस दिशा में डीसीएसी...

August 31, 2024 5:56 PM

गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्‍त किया है

        गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्‍त किया है। श्री धर्मेंद्र वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में मुख्‍य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जो दिल्‍ली सरकार में वर्तमान मुख्‍य सचिव नरेश कुमार की जगह लेंगे। श्री नरेश कुमार का कार्यकाल आज पूरा हो रहा ...