September 1, 2024 1:54 PM

तेलंगाना के विभिन्‍न हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा जारी

तेलंगाना के विभिन्‍न हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा जारी है। राज्य में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है और विभिन्न जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। राज्य सरकार ने ग्‍यारह जिलों के प्रशासन को रेड अलर्ट पर निर्देश जारी किए हैं और युद्धस्तर पर उपाय करने को कहा है। मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आपात ...

September 1, 2024 1:57 PM

यूएस ओपन टेनिस: मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंची रोहन बोपन्ना और अल्दिला सुत्जियादी की जोड़ी

रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी यूएस ओपन टेनिस में मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इस जोड़ी ने प्रीक्वार्टर फाइनल मैच में जॉन पेस और कैटरीना सेवा को 0-6,7-6, 10-7 से हराया। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबरा क्रेग से होगा। बोपन्ना ने मैथ्यू ए...

September 1, 2024 1:45 PM

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति की व्यापक समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने आज मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंत्रियों, जिला कलेक्टरों और एसपी सहित प्रमुख अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों में चल रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले एवं विभाग द्वारा...

September 1, 2024 1:42 PM

आईएमडी ने देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की 

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि विदर्भ और तेलंगाना क्षेत्र में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है और असम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभा...

September 1, 2024 1:40 PM

सीसीपीए ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में झूठे और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने पर शंकर आईएएस अकादमी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में झूठे और भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए शंकर आईएएस अकादमी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि यह यह निर्णय उपभोक्ताओं ...

September 1, 2024 1:47 PM

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ के गंभीर हालात

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में बूडामेरू बांध में दरार आने से और अम्‍बापुरम के निकट कामूला तथा वागालेरू नहर के तटबंध टूटने से बाढ़ के गंभीर हालात हो गए हैं। परिणामस्‍वरूप सुन्‍दरैया नगर, राजीव नगर, प्रकाश नगर और पाइपलाइन रोड सहित कई क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। बाढ़ का पानी गलियों में बह रहा है और मकान...

September 1, 2024 1:33 PM

रूस ने यूक्रेन के 158 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया

रूस ने कल रात यूक्रेन के 158 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इनमें से दो ड्रोन मास्को शहर में और नौ ड्रोन मास्को के निकटवर्ती क्षेत्र में मार गिराए गए। यह यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 46 ड्रोन कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए। इस वर्ष के शुरू...

September 1, 2024 1:29 PM

देशभर में आज से मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

देशभर में आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। यह प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत 1982 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा की गई थी।

September 1, 2024 1:12 PM

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बेंगलुरु में नवनिर्मित वंदे भारत शयनयान बोगी का निरीक्षण किया

रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के परिसर में नवनिर्मित वंदे भारत शयनयान बोगी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत शयनयान बोगी का नया संस्करण परीक्षण के लिए तैयार है और अगले कुछ दिन में यह संयंत्र से बाहर आ जाएगा। ...

September 1, 2024 1:16 PM

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाला

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय वायु सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राष्‍ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।   एयर मार्शल तेजिन्दर सिंह राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। 13 जून 1987 ...