September 1, 2024 8:57 PM

रायपुर की सिविल लाईन पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के रहने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ में रायपुर की सिविल लाईन पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के रहने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो किलो से अधिक अफीम बरामद की गई है। जब्त अफीम की कीमत करीब बत्तीस लाख रुपये बताई गई है। 

September 1, 2024 8:56 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही लंबित पड़े राजस्व संबंधि प्रकरणों के लिए राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही लंबित पड़े राजस्व संबंधि प्रकरणों के लिए राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जाएगा। उन्होंने महाअभियान के पहले और दूसरे चऱण में करीब 80 लाख प्रकरणों के निराकरण होने पर सभी को बधाई दी है।   मुख्यमत्री ने कहा कि सरकार के राजस्व मंत्रालय द्वारा लंबित पड़...

September 1, 2024 8:55 PM

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय नेएलजीबीटीक्‍यूआई+ समुदाय के हितों के लिए प्रभावी नीतियां सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों और आम जनता से सुझाव मांगे हैं

        सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय ने लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर, इंटरसेक्स, और एसेक्सुअल - एलजीबीटीक्‍यूआई+ समुदाय के हितों के लिए प्रभावी नीतियां सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों और आम जनता से सुझाव मांगे हैं। एलजीबीटीक्‍यूआई समुदाय उन लोगों को कहा जाता है, जो ...

September 1, 2024 8:55 PM

सोयाबीन उत्पान के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया

सोयाबीन उत्पान के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया। पिछले दो सालों से सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन कर रहे महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए सोयाबीन प्रदेश” बनने का ताज फिर हासिल कर लिया है।  भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन हुआ जो देश के कुल सोयाबीन का...

September 1, 2024 8:54 PM

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। वहीं, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

September 1, 2024 8:53 PM

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर में किया

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर में किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांच सभागों के 860 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और गतका खेल के आयोजन किए जाएंगे। चार सितंबर तक चलने वाल...

September 1, 2024 8:53 PM

गांजा तस्करों की सहायता करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरक्षक किशोर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

गांजा तस्करों की सहायता करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरक्षक किशोर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि उसने पुलिस छापेमारी से बचाने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह की मदद की। इसकी जानकारी होने पर आरक्षक ...

September 1, 2024 8:52 PM

मानपुर कुंजकन्हार गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी और जिला पुलिस द्वारा माओवाद प्रभावित मानपुर कुंजकन्हार गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आदिवासियों, स्कूल और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरतमंदो को निःशुल्क दवाइयां ...

September 1, 2024 8:52 PM

देश भर में आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है

देश भर में आज से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। यह प्रतिवर्ष पहली सितंबर से सात सितंबर तक मनाया जाता है। इस वार्षिक कार्यक्रम की शुरुआत उन्नीस सौ बयासी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के खाद्य एवं पोषण बोर्ड द्वारा की गई थी। पोषण सप्ताह का उद्देश्य जनता के बीच पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जागरू...

September 1, 2024 8:51 PM

केंद्र सरकार ने दूरसंचार अधिनियम दो हजार तेईस के शुरुआती नियमों को अधिसूचित कर दिया है

केंद्र सरकार ने दूरसंचार अधिनियम दो हजार तेईस के शुरुआती नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसे डिजिटल भारत निधि का नाम दिया गया है। यह अधिनियम पूर्ववर्ती यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का स्थान लेगा। अधिसूचना के अनुसार, योजनाओं और कार्यक्रमों का कार्यान्वयन करने वालों को डिजिटल भारत निधि से राशि दी जाए...