September 24, 2024 7:03 PM

उत्तराखंड के शैक्षणिक संस्थाओं में एनसीसी को मिलेगा विस्तार, रक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी

राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय कैडेट कोर- एन०सी०सी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में अब एन०सी०सी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी।   नई दिल्ली में आयोजित एन०सी०सी ...

September 24, 2024 7:02 PM

उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न योजनाओं के लिए 65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के लिए 65 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इससे उत्तराखंड पुलिस को और अधिक सशक्त तथा प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इनमें 28 करोड़ रुपये 156 आवासीय भवनों के निर्माण और 37 करोड़ 29 लाख रुपए 6 पुलिस थानों तथा 14 प...

September 24, 2024 6:30 PM

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव संजय जाजू ने पणजी में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2024 की तैयारीयों की समीक्षा की

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव संजय जाजू ने आज गोवा के पणजी में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2024 की तैयारी समीक्षा बैठक की। इसमें गोवा के मुख्य सचिव पुनीत गोयल, फिल्‍म महोत्‍सव के निदेशक शेखर कपूर, भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा और अन्य लोग उपस्थित थे। बाद में उन...

September 24, 2024 6:24 PM

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने इंटुएटिव के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने आज एक प्रौद्योगिकी कंपनी इंटुएटिव के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता रोबोटिक-सर्जरी के लिए नया प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए किया गया है। एम्स का 'दा विंची रोबोटिक- सर्जरी प्रशिक्षण केंद्र' शल्‍य चिकित्‍सकों और देखभाल टीमों ...

September 24, 2024 6:21 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा से पार्टी नेता राजेश जून को पार्टी की सदस्‍यता से 6 वर्ष के लिए किया निलंबित

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा से पार्टी नेता राजेश जून को पार्टी की सदस्‍यता से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। इन्‍हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए निलंबित किया गया है। राजेश जून बहादुरगढ निर्वाचन क्षेत्र से स्‍वतंत्र उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड रहे हैं। पार्टी महासच...

September 24, 2024 6:18 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होगा। इस चरण में 26 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए तीन हजार पांच सौ दो मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। इनमें एक हजार 56 शहरी और दो हजार चार सौ 46 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।  आज 13 ह...

September 24, 2024 5:10 PM

वस्‍त्र मंत्रालय ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ थीम के अंतर्गत चला रहा है ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ अभियान

वस्‍त्र मंत्रालय स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता थीम के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा 2024' अभियान चला रहा है। भारतीय जूट निगम, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान -निफ्ट और वस्‍त्र समिति सहित मंत्रालय के विभिन्न अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों ने स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार...

September 24, 2024 5:05 PM

नेशनल पीपुल्स पावर के सांसद, डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

नेशनल पीपुल्स पावर के सांसद, डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। डॉ. अमरसूर्या ने आज राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के समक्ष शपथ ली । श्री दिसानायके ने  इससे एक दिन पहले कल, राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी । नेशनल पीपुल्स पावर के सांस...

September 24, 2024 4:53 PM

शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने के बाद स्वदेश  लौटे भारतीय टीम के सदस्यों का जोरदार स्वागत

हंगरी के बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद स्वदेश  लौटे भारतीय टीम के सदस्यों का आज जोरदार स्वागत किया गया। चेन्नई में प्रशंसकों, अधिकारियों और परिवारों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा, आर वैशाली और पुरुष टीम के कप्तान श्रीनाथ नार...

September 24, 2024 4:53 PM

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ

ऊना जिला के अंब में 26 से 28  सितंबर तक होने जा रहा तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का शुभारंभ  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगें। शुभारम्भ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू विशेष अतिथि होंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊन...