September 2, 2024 5:41 PM

दिल्ली-एम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज 39वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्‍ट्रीय नेत्र बैंक की अध्यक्ष डॉ.राधिका टंडन ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और कॉर्निया प्रत्यारोपण के महत्व और इस बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ...

September 2, 2024 5:28 PM

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में चट्टान गिरने से दो महिला-तीर्थयात्रियों की मौत, एक की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में चट्टान गिरने से आज दो महिला तीर्थयात्रियों की मृत्‍यु हो गई और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना पंछी हेलीपैड के पास हुई। घायल लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भूस्खलन और पत्थरों के गिरने से मंदिर का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वैष्णो देवी श...

September 2, 2024 5:17 PM

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार औ...

September 2, 2024 5:13 PM

रूसः एमआई-8 हेलीकॉप्टर-दुर्घटना में मारे गए सभी 22 लोगों के शव मिले

रूस में एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 22 लोगों के शव मिल गए हैं। रूस के सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र में 22 लोगों को ले जा रहा यह हेलीकॉप्टर 31 अगस्त को लापता हो गया था। उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था।      

September 2, 2024 5:10 PM

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के कायन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को स्‍वीकृति दे दी है। इस इकाई की स्‍थापना तीन हजार 300 करोड़ रुपये के निवेश से होगी।     इसकी क्षमता 60 लाख चिप प्रतिदिन निर्माण करने की होगी। इस इकाई में बनी चिप वाहनों, उपभोक्...

September 2, 2024 5:03 PM

महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुँचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच गई हैं। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कोल्हापुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने करवीर निवासिनी श्री महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की।   राष्‍ट्रपति महाराष्ट्र की तीन दिन की यात्रा पर हैं। राष्‍ट्रपति ...

September 2, 2024 5:23 PM

तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत

तेलंगाना में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीधर बाबू ने आज हैदराबाद में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने राहत उपाय तेज कर दिए हैं। खम्मम, महबुबाबाद और सूर्यापेट जिलों में स्थिति अभी भी गंभीर है।     इस बीच, मुख्यमंत्री रेवं...

September 2, 2024 9:26 PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,235 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए 14,235 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दे दी।     मंत्रिमंडल ने दो हजार आठ सौ 17 करोड़ रुपये की लागत वाले डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दे दी है। आज नई दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी देते हुए सू...

September 2, 2024 4:45 PM

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और सुरीले साजों पर अपनी स्वर लहरियां बिखेरीं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज के सभागार में लिए जाएंगे। नामी क...

September 2, 2024 4:45 PM

राधाष्टमी के पवित्र स्नान को लेकर दशनाम जूना अखाड़ा चंबा से पवित्र मणिमहेश छड़ी यात्रा इस वर्ष 4 सितम्बर को धूमधाम के साथ निकलेगी

सदियों पुरानी परम्परा को निभाते हुए राधाष्टमी के पवित्र स्नान को लेकर दशनाम जूना अखाड़ा चंबा से पवित्र मणिमहेश छड़ी यात्रा इस वर्ष 4 सितम्बर को धूमधाम के साथ निकलेगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित अखाड़ा से जुड़े साधु समाज के लोग शिरक्त करेंगे। रास्ते में विभिन्न पड़ाव डालते हुए यह छड़ी यात्रा 10 ...