September 2, 2024 9:26 PM

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर राहुल गंझू ने आज रांची में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के एरिया कमांडर राहुल गंझू ने आज रांची में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। मौके पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिरम गांव निवासी राहुल के खिलाफ रांची और चतरा जिले के अलग-अलग थानों में कुल 21 ...

September 2, 2024 9:25 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर फिर राज्य सरकार पर हमला बोला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को लेकर फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है। पलामू में आयोजित संवाददाता से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के खिलाफ सरकार ने ही अदालत में पीआईएल दर्ज करवाया है और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

September 2, 2024 9:24 PM

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने कल मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, उत्तरी कर्नाटक, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में भी तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।   

September 2, 2024 9:23 PM

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद बहाली में अभ्यर्थियों की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उत्पाद बहाली में अभ्यर्थियों की मौत के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। पलामू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण ये हादसे हो रहे हैं।   वहीं झामुमो ने भाजपा के आरोपों को गलत बताया है। पार...

September 2, 2024 9:23 PM

देश में इस वर्ष अगस्त में कुल कोयला उत्पादन में 6.48 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई

देश में इस वर्ष अगस्त में कुल कोयला उत्पादन में 6.48 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस वर्ष अगस्त में कोयला उत्पादन 384 मिलियन टन से अधिक हुआ। पिछले वर्ष अगस्‍त में यह 360 मिलियन टन से अधिक था।     इस वर्ष अप्रैल से अगस्त की अवधि में कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन बढ़कर 290 मिलियन टन से अधिक हो ...

September 2, 2024 9:20 PM

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 194 अंक की बढ़ोतरी के साथ 82 हजार 560 पर हुआ बंद

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 194 अंक की बढ़ोतरी के साथ 82 हजार 560 पर बंद हुआ और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 43 अंक की बढ़त के साथ 25 हजार 279 पर रहा।        विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की कमजोरी के साथ 83 रुपये और 92 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।     ...

September 2, 2024 9:19 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पुलिस उपाधीक्षकों के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुरादाबाद की डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पुलिस उपाधीक्षकों के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। पुलिस अकादमी में 18 माह का प्रशिक्षण लेने के बाद नए कानूनों के जानकार 74 डिप्टी एसपी पास आउट हुए हैं। इनमें 18 महिला और 56 पुरुष अधिकारी शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य...

September 2, 2024 9:18 PM

आन्‍ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

आन्‍ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज विजयवाड़ा जिले के बाढ़ प्रभावित कृष्णालंका, जक्कमपुडी और भवानीपुरम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रकाशम बैराज के निचले हिस्सों में बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया।  

September 2, 2024 9:16 PM

तेलंगाना में उत्तरी जिलों में तेज बारिश जारी

तेलंगाना में, उत्तरी जिलों में तेज बारिश जारी है, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में सुबह से बारिश में कुछ कमी आई है।     इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वर्षा से प्रभावित खम्मम और सूर्यापेट जिलों का दौरा किया। उन्‍होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत उपायों की समीक्षा की। श्री रेड्डी ने प्रधानमंत्र...

September 2, 2024 9:15 PM

गुजरात के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई

गुजरात के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। सूरत और भरूच जिले के लिए कल तेज बारिश की चेतावनी  जारी की गई है। दक्षिण गुजरात के तापी, नवसारी और सूरत में भी आज तेज बारिश हुई।