September 3, 2024 9:16 AM

सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने भारतीय वायु सेना के एसयू-30 एमकेआई विमानों के लिए 240 एयरो-इंजन की खरीद को दी मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रीमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने भारतीय वायु सेना के एसयू-30 एमकेआई विमानों के लिए 240 एयरो इंजन की खरीद के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्‍ताव को हिन्‍दुस्‍तान एयरोनाटिक्‍स लिमिटेड से सभी करों सहित 26 हजार करोड़ रुपये की लागत भारतीय श्रेणी में क्रय के वर्ग में स्‍वीकृति दी...

September 3, 2024 9:12 AM

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत,17 अन्य घायल

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। बाढ़ ने 63 गांवों के लोगों को प्रभावित किया है। इसमें घरों, फसलों और विशेषकर 45 हेक्टेयर भूमि पर सोयाबीन और कपास को भी नुकसान पहुंचाया है। खरीफ फसलों को हुए गंभीर नुकसान को देखते हुए महाराष्ट्र के उप...

September 3, 2024 9:10 AM

आंध्र प्रदेश: एनटीआर और गुंटूर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं प्रयास

आंध्र प्रदेश में एनटीआर और गुंटूर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। एनडीआरएफ और राज्य एजेंसियां, हेलीकॉप्टरों और ड्रोन की सहायता से फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत उपाय प्रदान करने के लिए पहुंच रही हैं। करीब 42 हजार लोगों को सुरक...

September 3, 2024 9:05 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी। वह उच्च सदन की आवश्यकता और महत्व पर एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगी। राष्ट्रपति 'बेस्ट मेंबर ऑफ हाउस' और 'बेस्ट स्पीच' पाने वालों को सम्मानित भी करेंगे।   इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल ...

September 3, 2024 9:00 AM

लाल सागर में पनामा के झंडे वाले तेल के टैंकर जहाज ब्‍लू लैगून-वन पर हमले की जिम्‍मेदारी यमन के हूती मिलिशिया समूह ने ली

यमन के हूती मिलिशिया समूह ने लाल सागर में पनामा के झंडे वाले तेल के टैंकर जहाज ब्‍लू लैगून-वन पर हमले की जिम्‍मेदारी ली है। हू‍ती के प्रवक्‍ता याह्या सरेया ने कहा है कि जहाज पर कई मिसाइलों और ड्रोन से आक्रमण किया गया और उस पर सीधे निशाना साधा गया।   प्रवक्‍ता ने कहा कि यह जहाज जिस कंपनी का है उसने इ...

September 3, 2024 8:44 AM

कोलकाता केस: आरजी कर मेडीकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष हुए गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई ने कल मेडिकल प्रतिष्ठान में 'वित्तीय कदाचार' को लेकर आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय एजेंसी उनसे पिछले महीने एक महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या तथा अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ कर रह...

September 3, 2024 8:40 AM

विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाज अनुया प्रसाद ने दूसरी बार जीता महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक

भारतीय निशानेबाज अनुया प्रसाद ने जर्मनी के हनोवर में दूसरी विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यूक्रेन की सोफिया ओलेनिच को शून्य दशमलव एक प्वाइंट से हराया। वहीं 18 वर्षीय मोहम्मद मुर्तुजा वानिया ने भी कल नताशा जोशी के साथ 10 मीटर एयर राइफल ...

September 3, 2024 8:38 AM

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही बढ़ाने हेतु लाइव निगरानी के लिए की कई टोल प्लाजा की पहचान

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही बढ़ाने के लिए जीआईएस-आधारित सॉफ्टवेयर पर लाइव निगरानी के लिए लगभग 100 टोल प्लाजा की पहचान की है। इन टोल प्लाजा का चयन 1033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त संकुलन प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है। निगरानी सेवा को...

September 3, 2024 8:35 AM

पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा जारी कथित नोटिस के बारे में अफवाहों का किया खंडन

पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा जारी एक कथित नोटिस के बारे में अफवाहों का खंडन किया है कि वह इस महीने के अंत तक सभी बीमा उत्पादों और संशोधन योजनाओं को वापस लेने जा रही है।   नकली नोटिस में दावा किया गया कि संशोधन से प्रीमियम और पॉलिसी के नियमों और शर्तों म...

September 3, 2024 8:31 AM

टेबल टेनिस: दिव्यांशी भौमिक ने अंडर-19 यूथ गर्ल्स सिंगल्स इवेंट में जीता कांस्य पदक

टेबल टेनिस में दिव्यांशी भौमिक ने कल क्रोएशिया में वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर वराज़दीन 2024 एरेना वराज़दीन में अंडर-19 यूथ गर्ल्स सिंगल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता। 13 वर्षीय दिव्‍यांशी खेलो इंडिया एथलीट है।