September 24, 2024 7:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितम्बर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए जुड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितम्बर (बृहस्‍पतिवार) को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों तथा उपलब्धियों को जनसामान्‍य तक पहुंचाने का मंत्र देंगे। हरियाणा में पार्टी से प्रदेश चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया और चुनाव सह प्रभारी सु...

September 24, 2024 7:55 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन को किया संबोधित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  कहा  है कि 10वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ- सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन में विधानसभाओं के डिजिटलीकरण, विधायकों की क्षमता निर्माण, सतत और समावेशी विकास में विधायी निकायों की भूमिका सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री बिरला ने सीपीए भारत क्षेत्र के अध्यक्ष होने के नाते आज न...

September 24, 2024 7:55 PM

लेबनान में हिज़्बुल्लाह के इलाकों पर इज़रायल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हुई

लेबनान में हिज़्बुल्लाह के इलाकों पर इज़रायल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कल से शुरू हुए हमले में 1835 लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार इजरायल की सेना ने कहा है कि वह आज भी लेबनान में 'आक्रामक कार्रवाई जारी रखेगी। उधर हिजबुल्लाह ने कहा...

September 24, 2024 7:26 PM

धमतरी जिले के रविशंकर सागर गंगरेल बांध में पांच और छह अक्टूबर को जल-जगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

धमतरी जिले के रविशंकर सागर गंगरेल बांध में पांच और छह अक्टूबर को जल-जगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत मैराथन दौड़, नवरात्रि मेला, कॉर्निवॉल, रूद्राभिषेक, इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस, कबाड़ से जुगाड़ और मानव वन में एडवेंचर सहित अनेक गतिविधियां होंगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जल-जगार महोत्स...

September 24, 2024 7:25 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शिवेंदू अधिकारी ने धनबाद जिले में सिंदरी के बलियापुर में परिवर्तन यात्रा सभा में शामिल हुए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शिवेंदू अधिकारी ने आज धनबाद जिले में सिंदरी के बलियापुर में परिवर्तन यात्रा सभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की अस्मिता की रक्षा के लिए यहां भाजपा की सरकार जरुरी है।

September 24, 2024 7:24 PM

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव रांची पहुंचे

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचन्द्र राव रांची पहुंच गये हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के अलावा जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत किया। उन्हें कल राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पद की शपथ दिलायेंगे।

September 24, 2024 7:24 PM

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया, पूरक आहार और समग्र पोषण की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया, पूरक आहार और समग्र पोषण की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत महिलाओं के साथ एनीमिया पर चर्चा कर उनकी जांच और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है ...

September 24, 2024 7:23 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने झारखंड में स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने का निर्देश दिया

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने झारखंड में स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने का निर्देश दिया है। दो दिनों तक विधानसभा चुनाव की समीक्षा के बाद श्री कुमार ने कहा कि राज्य में समय से चुनाव कराया जायेगा।   मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव को लेकर की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।...

September 24, 2024 7:23 PM

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कल सोमवार को कांकेर जिले के चारामा में पैंतीस करोड़ छप्पन लाख रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कल सोमवार को कांकेर जिले के चारामा में पैंतीस करोड़ छप्पन लाख रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।   उपमुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत कांकेर विकासखंड के बोरगांव, आंवराभाठ, माकड़ी, स...

September 24, 2024 7:22 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या धाम के साथ ही  वाराणसी ...