September 4, 2024 7:15 PM

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने राज्य सरकार पर धान की सुरक्षा और रखरखाव समेत कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाए

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने राज्य सरकार पर धान की सुरक्षा और रखरखाव समेत कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की मिलिंग कराने और उसकी सुरक्षा तथा रखरखाव में राज्य सरकार असफल साबित हुई है, जिससे एक हजार करोड़ रूपये से अधिक का धान ...

September 4, 2024 7:13 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में उत्कल समाज द्वारा आयोजित नुआखाई कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल मंगलवार को रायपुर में उत्कल समाज द्वारा आयोजित नुआखाई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध ...

September 4, 2024 7:12 PM

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत व्यक्ति से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत व्यक्ति से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने अपने आपको सीबीआई का अधिकारी बताकर पीड़ित के बैंक खाते में गड़बड़ी का हवाला दिया। उसने पीड़ित से कहा कि आपका खाता जिस बैंक में है, वहां आपराधिक काम हो रहा है, जिसकी जांच करनी है।...

September 4, 2024 7:12 PM

कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना के तहत पेंशन पाने वाले लोग अब पहली जनवरी 2025 से देश के किसी भी हिस्‍से में किसी भी बैंक में अपनी पेंशन प्राप्‍त कर सकेंगे  

          कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना के तहत पेंशन पाने वाले लोग अब पहली जनवरी 2025 से देश के किसी भी हिस्‍से में किसी भी बैंक में अपनी पेंशन प्राप्‍त कर सकेंगे। इससे 78 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को लाभ होगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने इसे कर्मचारी भविष्‍य निध...

September 4, 2024 7:11 PM

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के चौबीस उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि...

September 4, 2024 7:10 PM

छत्तीसगढ़ में भिलाई के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ में भिलाई के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इस मामले की विवेचना के लिए एक वरिष्ठ महिला अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस टीम में अलग-अलग जिलों से महिला अधिकारियों को शाम...

September 4, 2024 7:08 PM

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कल हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 9 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कल मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 9 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें माओवादियों के बड़े नेता रणधीर पर पच्चीस लाख रूपये, छह माओवादियों पर पांच-पांच लाख और अन्य दो माओवादियों पर दो-दो लाख रूपये का इनाम घोषित था। इस तरह इन सभी ...

September 4, 2024 7:08 PM

बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स बयासी हजार तीन सौ तिरेपन पर बंद हुआ

  बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स बयासी हजार तीन सौ तिरेपन (82,353) पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी पच्‍चीस हजार एक सौ 99 (25,199) पर बंद हुआ।     विदेशी मु्द्रा बाजार में रूपया डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपये और 97 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।    

September 4, 2024 7:07 PM

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजीयन कार्य के ऑनलाइन होने से आवेदकों को अब काउंसिल के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। वर्तमान में राज्य में लगभग तैंतीस हजार तीन सौ फार...

September 4, 2024 7:05 PM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि डीकेएस अस्पताल में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए छह करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।...