September 24, 2024 8:07 PM

हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर चुनाव को देखते हुए कई लोक लुभावन घोषणाएं करने का आरोप लगाया

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर चुनाव को देखते हुए कई लोक लुभावन घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। रांची में संवाददाताओं से बातचीत में श्री सरमा ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार राज्य के लोगों को लेकर गंभीर थी तो उसे पहले ही मंइयां सम्मान जैसी योजनाएं लागू...

September 24, 2024 8:07 PM

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 14 जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का अनुमान व्यक्त  किया

मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के 14 जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का अनुमान व्यक्त  किया है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दवाब के कारण रांची, गोड्डा और साहिबगंज समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी।

September 24, 2024 8:07 PM

एसीबी ने हजारीबाग जिले के प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय के लिपिक विकास कच्छप को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-एसीबी ने हजारीबाग जिले के प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय के लिपिक विकास कच्छप को आज रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी परमिट रिनूअल करने के एवज में छह हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

September 24, 2024 8:05 PM

दिसंबर-2030 तक देश भर में स्वचालित रेलगाडी सुरक्षा प्रणाली कवच के चौथे चरण को स्थापित करने का लक्ष्य: अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दिसंबर-2030 तक देश भर में स्वचालित रेलगाडी सुरक्षा प्रणाली कवच के चौथे चरण को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री वैष्णव राजस्‍थान के जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर कवच युक्त रेलगाडी में ट्रायल रन के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा...

September 24, 2024 8:03 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में क्यू कॉम्पलेक्स का निर्माण अब तक शुरू नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की

झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में क्यू कॉम्पलेक्स का निर्माण अब तक शुरू नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की है। अदालत ने राज्य के मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव और देवघर जिले के डीसी को अवमानना नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों को 16 अक्टूबर तक जवाब देने का निर्देश दिया गया है।   ...

September 24, 2024 8:05 PM

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ‘स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर केंद्र के दिशानिर्देश’ लागू करने का दिया निर्देश

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 'स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर केंद्र के दिशानिर्देश' लागू करने का निर्देश दिया। न्‍यायालय ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोगको राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय करने और दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन की निगरानी करने के लिए...

September 24, 2024 8:03 PM

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने 63 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 73 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने 63 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 73 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने शोध को बढ़ावा देने पर बल दिया।

September 24, 2024 8:02 PM

झारखंड समेत पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है

झारखंड समेत पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत आज कोडरमा के बलरोटांड मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल हुईं।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ...

September 24, 2024 8:02 PM

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोड्डा जिले में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोड्डा जिले में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला।   श्री चौहान ने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते...

September 24, 2024 8:01 PM

हरियाणा में चुनाव प्रचार चरम पर, सभी दलों के स्टार प्रचारकों ने किया जनसभा

हरियाणा में चुनाव प्रचार चरम पर है। भिवानी जिला के लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल का जनसंपर्क अभियान आज भी जारी रहा। भाजपा के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने आज उनके पक्ष में गांव लीलस तथा बड़वा में जनसभा को संबोधित किया। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनकी सरकार ने इस...