September 5, 2024 10:20 PM

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान किया व्यक्त

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची़ के अलावा जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है उनमें पलामू, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिड...

September 5, 2024 10:20 PM

हजारीबाग में राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मनोज कुमार पेड़ बचाने की चला रहे है मुहिम

हजारीबाग में राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक मनोज कुमार पेड़ बचाने की मुहिम चला रहे है। मनोज कुमार अब तक हजारीबाग और आसपास पांच हजार से अधिक पेड़ पौधे लगा चुके हैं। इस अभियान में नेत्रहीन भी जुट रहे हैं। उन्होंने 200 से अधिक बच्चों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया है।

September 5, 2024 10:19 PM

भारतीय सेना की ओर से रांची के मोरहाबादी में छह से आठ सितंबर तक सशक्त सेना, समृद्ध भारत महोत्सव का आयोजन

भारतीय सेना की ओर से रांची के मोरहाबादी में छह से आठ सितंबर तक सशक्त सेना, समृद्ध भारत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, कर्नल सुनील राजदेव और कर्नल अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

September 5, 2024 10:17 PM

राज्य सरकार की ओर से गुमला जिले में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन

राज्य सरकार की ओर से गुमला जिले में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कार्यक्रम के इस चौथे चरण में जरूरतमंद लोगों को हक और अधिकार देने और विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुमला और लोहरदगा जि...

September 5, 2024 10:16 PM

चतरा जिले की टंडवा पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

चतरा जिले की टंडवा पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार ने आकाशवाणी को बताया कि टंडवा-पिपरवार क्षेत्र में टी एस पी सी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर अभिषेक, सब जोनल कमांडर ऋषिकेश अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी ...

September 5, 2024 10:16 PM

उत्पाद विभाग में पुलिस की बहाली दौड़ प्रक्रिया 10 सितंबर से 13 सितंबर तक

उत्पाद विभाग में पुलिस की बहाली दौड़ प्रक्रिया 10 सितंबर से 13 सितंबर तक छह केंद्रों पर पूरी की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर के मल्लिक ने बताया कि उत्पाद सिपाही बहाली में 12 व्यक्तियों की मौत के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। उन्हानें मुख्यमंत्री ने इस मामले की समीक्षा की जिसके बाद फिर से प्रक्...

September 5, 2024 10:16 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल परगना क्षेत्र में घुसपैठ नहीं होने की उपायुक्तों की रिपोर्ट पर हैरानी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने संथाल परगना क्षेत्र में घुसपैठ नहीं होने की उपायुक्तों की रिपोर्ट पर हैरानी जतायी है। अदालत चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी घुसपैठ पाया गया तो संबंधित जिले के डीसी पर अवमानना का केस चलाया जायेगा। पिछली सुनवाई में संथाल के छह जिलों- गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकु...

September 5, 2024 9:14 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक प्रगति के मार्ग पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक प्रगति के मार्ग पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रहा है। अधोसंरचना का काम रीढ़ की हड्डी की तरह होता है, जिस पर आर्थिक और समावेशी विकास की नीतियां आकार लेती है। प्रौद्योगिकी की ताकत को पहचाने, इसका सदुपयोग कर समाज हि...

September 5, 2024 9:13 PM

जनजातीय वर्ग के समग्र विकास एवं कल्याण के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे हैं विभिन्न योजनायें एवं कार्यक्रम

जनजातीय वर्ग के समग्र विकास एवं कल्याण के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें एवं कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। शासन की विकास योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का सीधा लाभ एक ही स्थान से उपलब्ध कराने के लिये जनजातीय कार्य विभाग के सभी जिला एवं विकासखण्ड कार्यालयों में एक ‘समर्पित हेल्प...

September 5, 2024 9:09 PM

आयुष के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट-एनईएक्‍सटी वर्ष 2021-2022 बैच से प्रभावी होने की घोषणा

      केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज आयुष के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट-एनईएक्‍सटी वर्ष 2021-2022 बैच से प्रभावी होने की घोषणा की। श्री जाधव ने कहा कि इस मामले को लेकर छात्रों की चिंताओं की समीक्षा के लिए गठित समिति की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि समिति ने सिफारिश की है...