September 26, 2024 8:34 PM

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को मिली एक और सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गिरिडीह जिले से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस और सीआरपीएफ ने पारसनाथ के तराई में छापा मारक...

September 26, 2024 8:34 PM

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूरों ने केन्द्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार

झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के 70 मजदूर मलेशिया में फंस गये हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मलेशिया में फंसे मजदूरों की घर वापसी कराने का आग्रह किया है।

September 26, 2024 8:33 PM

राज्य सरकार ने करीब पौने दो लाख किसानों का 2 लाख रुपये तक का ऋण किया माफ

राज्य सरकार ने आज करीब पौने दो लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का ऋण माफ कर दिया। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों के करीब 400 करोड़ रुपये की कृषि लोन माफ करने की घोषणा की। इस मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरक...

September 26, 2024 8:32 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्तूबर को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्तूबर को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर आज भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद मनीष जायसवाल समेत पार्टी के कई नेताओं कार्यक्रम स्थल गांधी मैदा...

September 26, 2024 8:26 PM

मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक स्वयंसेवी संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि इसके तहत संस्था की मदद से थर्मल ड्रोन उपलब्ध कराये जायेंगे और साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। गुड़गांव की संस्था एम टेक फा...

September 26, 2024 8:25 PM

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कौशांबी के मूरतगंज में आयोजित ’वंचित समाज सम्मेलन’ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे सपा की सरकार हो या बसपा की, सभी ने दलित वर्गों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया।...

September 26, 2024 8:24 PM

परम रुद्र सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम और मौसम तथा जलवायु के लिए एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग सिस्टम का शुभारंभ  

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम पुणे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए। श्री मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग-एचपीसी प्रणाली का भी शुभारंभ किया।     इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि परम...

September 26, 2024 8:21 PM

एक पेड मां के नाम अभियान को देशव्‍यापी सफलता

    एक पेड मां के नाम अभियान से वृक्षारोपण में देशव्‍यापी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 26 करोड पौधे लगाये गये हैं। राजस्‍थान ने सामुदायिक सहयोग से अपने लक्ष्‍य से ढ़ाई गुना वृक्षारोपण किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्‍य न केवल ...

September 26, 2024 8:21 PM

प्रदेश के कुछ जनपदों में भारी वर्षा के साथ मेघगर्जन की संभावना

प्रदेश के कुछ जनपदों में आज गरज चमक के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से जहां लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला है, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की वजह से परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में आज भारी वर...

September 26, 2024 8:17 PM

कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत-बंगलादेश के बीच कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार

कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत-बंगलादेश के बीच कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खेले जाने वाले टेस्ट मैच में कुल 26 हजार 7 दर्शक ग्रीन पार्क में मैच देखेंगे। जोकि 2021 में खेले गए भारत और...