September 8, 2024 11:41 AM

पोषण माह के तहत मध्य प्रदेश में आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां

बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के मकसद से प्रदेश में भी राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे अभियान में मुख्य रूप से पोषण भी-पढ़ाई भी, एनीमिया की रोकथाम, विकास की निगरानी और समग्र पोषण की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की ...

September 8, 2024 11:35 AM

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर का नया मास्टर प्लान तैयार

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर का नया मास्टर प्लान तैयार हो गया है। वर्तमान मंदिर की 8.5 एकड़ जमीन में 18 एकड़ जमीन और जोड़ी जाएगी। इस तरह सिंहस्थ-2028 के पहले मंदिर परिसर 26.5 एकड़ का होगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस प्लान में नया भव्य प्रवेश द्वार होगा, जिसमें से बसें भी आ-जा सकेगी। अन्नक्षेत्र, शेड...

September 8, 2024 11:32 AM

होनहार विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खंडवा जिले के खालवा में जनजातीय वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होकर विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटे विद्यार्थियों सहित उच्च शि...

September 8, 2024 11:26 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कृषि उत्सव नुआखाई के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कृषि उत्सव नुआखाई के अवसर पर नागरिकों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार देश के किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। राष्ट्रपति ने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

September 8, 2024 11:22 AM

लखनऊ में कल गिरी इमारत के मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत, 28 घायल

लखनऊ में कल गिरी इमारत के मलबे में दबने से आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने आज बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे से तीन और शव निकाले हैं। पुलिस ने बताया कि इमारत को करीब चार साल पहले बनाया गया था। हालांकि, बिल्डिंग में अभी भी कुछ काम चल रहा था। शनिवार शाम को चार बजकर 45 मिनट पर अचानक बिल्डिंग भरभ...

September 8, 2024 10:00 AM

पोषण माह: मऊ जिले में जनजागरूकता के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

एक सितम्बर से शुरू हुए राष्‍ट्रीय पोषण माह के सातवें चरण के अंतर्गत देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पोषण माह इस महीने की 30 तारीख तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पोषण संबंधी जनजागरूकता के विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मऊ जिले में पोषित भारत, साक्षर भारत,...

September 8, 2024 9:54 AM

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से संपन्न हुआ गणेश चतुर्थी का पूजन

देशभर में दस दिनों का गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ कल से शुरू हो गया। इसी क्रम में वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से गणेश चतुर्थी का पूजन संपन्न हुआ। गणेश उत्सव पूरी आस्था के साथ 17 सितंबर तक मनाया जाएगा।

September 8, 2024 9:52 AM

हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई

हाथरस जिले में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हादसे में मारे गये आगरा जिले के सभी 17 लोगों का कल अंतिम संस्कार कर दिया गया। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र...

September 8, 2024 9:47 AM

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में 8 लोगों की मौत, 28 घायल

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कल शाम तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के बाद शुरू में पांच शव बरामद किए गए थे, जबकि रात में बचाव अभियान के दौरान मलबे से तीन और शव बरामद किए गए। पुलिस और प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचा...

September 8, 2024 9:45 AM

लखनऊ के चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए 13 सितंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान

लखनऊ के चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मलेशिया के लिए सीधी उड़ान 13 सितंबर से शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ से कुअलालंपुर के लिए यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 10 बजे उड़ान भरेगी। कुआलालंपुर से लखनऊ के लिए उड़ान रविवार, मंगलवार और गुरुव...