September 25, 2024 9:28 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितम्बर को होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर में 27 सितम्बर को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कॉन्क्लेव की तैयारियों पर कल हुई एक बैठक में बताया गया कि 27 सितम्बर को सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पांच देशों, मंगोलिया के राजदूत और थाईलैंड के महावाणिज्यदूत सहित ईरान, केन्या, अल...

September 25, 2024 9:24 AM

मध्य प्रदेश सरकार पैरालिंपिक-2024 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए के साथ सरकारी नौकरी देगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के जिन दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरालंपिक-2024 में पदक हासिल किये हैं, उन्हें एक करोड़ रूपये प्रोत्साहन राशि और शासकीय नौकरी देने का निर्णय लिया गया है। साथ ही जिन दिव्यांग खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में भाग लिया है, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 लाख रूपये ...

September 25, 2024 9:07 AM

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से जवाब मांगा

शीर्ष अदालत ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए किये जा रहे उपायों पर जवाब मांगा है।   जस्टिस ए. एस. ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह के संबंधित मामले में उल...

September 25, 2024 8:58 AM

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग सुविधा के साथ 1 हजार 5...

September 25, 2024 8:45 AM

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक ने कहा- राज्‍य में माओवादियों का कोई नामोनिशान नहीं

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्‍द्र ने कहा कि तेलंगाना में माओवादी अपना आधार खो चुके हैं और अब राज्‍य में उनका नामोनिशान नहीं है। हैदराबाद में कल शाम एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, डॉ. जीतेन्‍द्र ने कहा कि माओवादी तेलंगाना में अपनी गतिविधियों को संचालित करना चाहते थे, लेकिन आम जनता का सहयो...

September 25, 2024 1:54 PM

किदाम्बी श्रीकांत ने मकाऊ ओपन बैडमिंटन के पुरुष एकल के पहले दौर में इजराइल के डेनियल डुबोवेंको को हराया

मकाउ ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष सिंगल्‍स के पहले राउंड में भारत के किदांबी श्रीकांत ने इजराइल के डेनियल दुबोवेंकों को 21-14, 21-15 से हरा दिया है।   मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में एन सिक्‍की रेड्डी और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने मलेशिया के हो लो ई और लू बिंग कुन को 24-22, 10-21 से हराया।

September 25, 2024 8:32 AM

फुटबॉल में, भारत ने सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में मालदीव को 3-0 से हराया

17 वर्ष के कम उम्र के खिलाड़ियों के सैफ चैम्पियनशिप फुटबॉल में भारत ने मालदीव को 3-0 से हरा दिया है। भूटान में इस प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में, भारत की ओर से सैमसन ने एक और हैम्‍नेचुंग ने दो गोल किये। इस जीत के साथ ही भारत छह अंकों के साथ ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत इस प्रतियोगिता का मौजूद...

September 25, 2024 8:29 AM

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक की

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल नई दिल्‍ली में दूरसंचार क्षेत्र के उपकरण निर्माताओं, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं और टेली इलेक्‍ट्रॉनिक इको सिस्‍टम पर नवगठित हितधारक सलाहकार समिति के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक का मुख्‍य बिंदु भारत को दूरसंचार उत्‍पाद विनिर्माण का केंद्र और व्‍यापार को...

September 25, 2024 8:39 AM

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एआई फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यांत्रिक बुद्धिमत्ता, एआई फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए बी.टेक और एम.टेक के विद्यार्थी पात्र हैं। मंत्रालय ने यांत्रिक बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में पीएचडी की फेलोशिप प्रदान करने के लिए शीर्ष 50 अनुसंधान संस्थानों से भी सहभागिता का अनुरो...

September 25, 2024 8:17 AM

राजस्थान में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान सरकार ने राज्य में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य सरकार ने मौसमी बीमारियों के लिए प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में डेडिकेटेड ओपीडी संचालित करने को कहा है। सरकार ने मलेरिया, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस के गंभीर...