September 8, 2024 7:22 PM

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

        छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। यह घटना बलौदा बाजार शहर के पास मोहतरा गांव मे हुई। तेज बारिश के दौरान जब ये लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे तभी वे बिजली गिरने की चपेट में आ गए।

September 8, 2024 7:21 PM

नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूटने से रघुनाथपुर स्टेशन के पास रेलगाड़ी दो हिस्सों में बंँटी

बिहार में नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन की कपलिंग टूटने से रघुनाथपुर स्टेशन के पास रेलगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सुबह 11 बजे के आस पास हुई इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी।      पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चं...

September 8, 2024 7:18 PM

ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री डा. प्रेमासनी चन्‍द्रशेखर ने आज आंध्र प्रदेश के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।  

  ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री डा. प्रेमासनी चन्‍द्रशेखर ने आज आंध्र प्रदेश के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्‍होंने वेंकटाकृष्‍णापुरम, अनुमरलापुडी, तंगेलामुडी और आसपास के क्षेत्रों में पानी में डूबी फसलों का निरीक्षण किया। श्री चन्‍द्रशेखर के साथ पोन्‍नूर के विधायक धुलीपल्‍ला विनोद भी ...

September 8, 2024 7:13 PM

मौसम विभाग के अनुसार कल नौ सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार कल नौ सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। 

September 8, 2024 7:12 PM

बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है। इस महिला मरीज को इकतीस अगस्त को सिम्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कल इलाज के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक सौ...

September 8, 2024 7:12 PM

दुर्ग जिले के ग्राम नंदनी खुंदनी में बीती रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत

दुर्ग जिले के ग्राम नंदनी खुंदनी में बीती रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पन्द्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि गांव में गणेश स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान डीजे में नाचने को लेकर दो गुट आपस ...

September 8, 2024 7:11 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं  

        प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नुआखाई के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर श्री मोदी ने देश के किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

September 8, 2024 7:11 PM

कोंडागांव में चलित थाना के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन किया गया

कोंडागांव जिले के ग्राम सिंगनपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केशकाल थाना और तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलित थाना के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को नए कानून, महिला और बालिकाओं से संबंधित अपराधों, पॉक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट समेत अ...

September 8, 2024 7:10 PM

रायगढ़ में कल 07 सितंबर से चक्रधर समारोह शुरू हो गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कल 07 सितंबर से चक्रधर समारोह शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है।   इस दौरान उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरि...

September 8, 2024 7:09 PM

सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा लगभग 2 हजार मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं और पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा लगभग 2 हजार मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजनाओं और पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सत्ताईस हजार से अधिक नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। वहीं, मौके पर ही आठ हजार सात सौ से अधिक आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। गौरतलब है कि श्रम विभाग द्व...