September 25, 2024 1:49 PM

न्यायमूर्ति एम.एस. रामचन्द्र राव ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति एम.एस. रामचन्द्र राव ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। रांची के राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने न्यायमूर्ति राव को पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमण्‍डल के सहयोगी, कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

September 25, 2024 1:48 PM

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फिक्की के तस्करी और नकली व्यापार के खिलाफ आंदोलन – MASCRADE  2024 के 10वें संस्करण को संबोधित किया

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अवैध व्यापार के मुद्दे पर चिंता जताते हुए उनसे निपटने के लिए बेहतर प्रयास करने पर बल दिया। आज नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्‍य और उद्योग महासंघ - फिक्की के तस्करी और नकली व्यापार के खिलाफ आंदोलन - MASCRADE  2024 के 10वें संस्करण को संबोधित करते ...

September 25, 2024 2:02 PM

सुप्रीम कोर्ट ने आगाह किया है कि न्‍यायाधीशों को ऐसी टिप्‍पणियों से बचना चाहिए जो मिथ्‍यापूर्ण और किसी भी समुदाय के लिए पूर्वाग्रह ग्रस्‍त हो

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आगाह किया है कि न्यायाधीशों को ऐसी टिप्‍पणियों से बचना चाहिए जो मिथ्या पूर्ण और किसी भी समुदाय के लिए पूर्वाग्रह ग्रस्‍त हो।   भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डी वाई चंद्रचूड, न्‍यायाधीश संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और ऋषिकेश रॉय की पीठ स्‍वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक उच्‍...

September 25, 2024 1:33 PM

वक्फ (संशोधन) विधेयक की समीक्षा के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कर सकती है पेश

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने उम्मीद व्यक्त की है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक की समीक्षा के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति आगामी शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है। उन्होंने कहा कि समिति को अब तक एक करोड़ से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।   मोदी सरकार के तीसरे का...

September 25, 2024 1:12 PM

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यूएनजीए में कहा- भारत 2030 तक एचआईवी और एड्स को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक एचआईवी और एड्स को समाप्त करने के संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होनें यह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में पुनरोद्धार बहुपक्षवाद: क्षय रोग को एक साथ समाप्त करने के ल...

September 25, 2024 12:48 PM

झारखंड: भूमि घोटाला मामले में ईडी ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने जमीन घोटाला मामले में भू-माफिया कमलेश सिंह, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम और पूर्व सीओ दिवाकर द्विवेदी समेत छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। अंचलाधिकारियों पर भू-माफिया कमलेश सिंह के साथ साजिश रच कर सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ करने और जमीन की खरीद-बिक्री करने का ...

September 25, 2024 12:45 PM

मौसम विभाग ने झारखंड के सभी जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर झारखंड पर दिख रहा है। रात से ही रांची, पलामू और गढ़वा समेत राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने रांची, गोड्डा और साहिबगंज समेत राज्य के जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। ...

September 25, 2024 12:43 PM

भाजपा झारखंड में विधानसभा चुनाव जेडीयू और आजसू के साथ मिलकर लड़ेगी

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड सह-चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा राज्‍य में आगामी विधानसभा चुनाव जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन-आजसू के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए श्री सरमा ने कहा कि सहयो...

September 25, 2024 1:59 PM

भारत एशिया पावर सूचकांक में जापान को पीछे छोड़कर एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना

एशिया पावर सूचकांक में भारत जापान को पछाड़कर एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। वर्ष 2024 की रिपोर्ट के अनुसार कोविड के बाद भारत ने आर्थिक विकास की अपनी क्षमता में 4.2 अंक की वृद्धि की है। रिपोर्ट के अनुसार भारत ने भविष्य के संसाधनों के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है।   सूचकांक मे...

September 25, 2024 12:30 PM

उत्तर प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कल प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। कार्यशाला में प्रदेश के 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों के अध्यक्ष और कृषि विश्वविद...