September 10, 2024 1:38 PM

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता को सभी प्रतिनिधियों के लिए और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की स्थायी सदस्यता को सभी प्रतिनिधियों के लिए और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया है। भारत ने विशेष तौर पर अफ्रीका के पक्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद में राजनीतिक मतभेद, शांति अभियानों को प्रभावित कर रहा है।       कल सुरक्षा परिषद में अपना पहला संबोधन देते हुए सं...

September 10, 2024 1:34 PM

उत्तर प्रदेश: ग्रामीणों पर हमला करने वाले एक अन्‍य भेड़िये को बहराइच जिले से पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों पर हमला कर रहे एक अन्‍य भेड़िये को वन विभाग के कर्मचारी बहराइच जिले से पकड़ने में सफल हुए हैं। यह बहराइच के तराई क्षेत्र में छह भेड़ियों के झुंड का पांचवां भेड़िया है। ऐसा माना जा रहा है कि भेड़ियों ने बहराइच में कम से कम 10 लोगों की जान ली है और कई अन्‍य लोगों को घायल किय...

September 10, 2024 1:27 PM

नागालैंड के उपमुख्यमंत्री ने कहा- अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर हाई अलर्ट पर है सरकार

नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई. पैटन ने कहा कि राज्य में अवैध अप्रवासियों की घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है और इस तरह की किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी।        अवैध प्रवासियों पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य राज...

September 10, 2024 1:20 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अनुसंधान राष्‍ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन की पहली बोर्ड बैठक की अध्‍यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्‍ली में नवगठित अनुसंधान राष्‍ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की पहली शासी बोर्ड बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान और वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित रहे।      इस फाउंडेशन की स्‍थापना राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसा पर की गई थी। इ...

September 10, 2024 1:13 PM

पटना में पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए आज से शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला

पटना में आज से पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए पंचायती राज संस्थानों में सामाजिक सुरक्षा और न्याय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिन...

September 10, 2024 1:05 PM

एम्स नई दिल्ली में हुआ समर्पित तंबाकू मुक्ति क्लिनिक का उद्घाटन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) ने आज नई दिल्‍ली में एक समर्पित तम्‍बाकू निवारण क्‍लीनिक (टीसीसी) का उद्घाटन किया। टीसीसी राष्‍ट्रीय औषध व्‍यसन उपचार केन्‍द्र (एनडीडीटीसी) और पल्मोनरी क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के बीच एक सहयोगात्‍मक प्रयास है। इस पहल का मुख्‍य उद्देश्‍य ऐसे व्‍यक...

September 10, 2024 12:54 PM

उत्तराखंड: केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग के पास मूसलाधार बारिश से कल हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया। तीन घायलों को बचाया गया है। मृतकों म...

September 10, 2024 12:24 PM

संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक बार फिर गजा में संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वोलकर टर्क के माध्यम से एक बार फिर गजा में संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया है। कल संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 57वें समारोह को संबोधित करते हुए श्री वोलकर ने युद्ध को समाप्त करने और क्षेत्रीय संघर्षों को प्राथमिकता से हल करने की प्रतिबद्ध...

September 10, 2024 12:18 PM

शिवसेना नेता सुनील प्रभु की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय आज शिवसेना नेता सुनील प्रभु की याचिका पर सुनवाई करेगा। उनकी याचिका में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष सुनील नार्वेकर के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाला गुट ही असली शिवसेना है। इस वर्ष जनवरी में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई...

September 10, 2024 12:14 PM

पश्चिम बंगाल: जूनियर डॉक्‍टरों ने आज स्‍वास्‍थ्‍य भवन पर रैली का आह्वान किया

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्‍टर फ्रंट के तहत जूनियर डॉक्‍टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभागीय मुख्‍यालय स्‍वास्‍थ्‍य भवन में आज दोपहर एक रै‍ली का आह्वान किया है। जूनियर डॉक्‍टर स्‍वास्‍थ्‍य सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य शिक्षा निदेशक और स्‍वास्‍थ्‍य निदेशक की बर्खास्‍तगी की मांग कर ...