September 25, 2024 3:36 PM

नैनीताल उच्च न्यायालय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले में कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये

नैनीताल उच्च न्यायालय ने हरिद्वार जिले के ईंट भट्टों को कोई राहत न देते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले में कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से हरिद्वार जिले के 168 ईंट भट्टों के खिलाफ पर्यावरण क्षति के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश द...

September 25, 2024 3:36 PM

स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने गंगा घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कैडेटों ने कहा कि स्वच्छता का दैनिक जीवन में विशेष महत्व है।  उन्होंने स्थानीय लोगों से गंगा घाट और अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई...

September 25, 2024 3:36 PM

चमोली के जिलाधिकारी ने खराब परीक्षाफल के कारणों की समीक्षा करने के दिए निर्देश

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिले के सबसे कम परीक्षाफल वाले चार हाईस्कूलों और चार इंटर कॉलेजों में खराब परीक्षाफल के कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना के तहत सभी बालिका इंटर कालेजों और विद्यालयों में एनीमिया की जांच के लिए कैंप लगाने को भी कहा है

September 25, 2024 3:21 PM

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन होती जा रही गंभीर, 16 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। तेरह जिलों के 68 प्रखडों की 395 पंचायतों की लगभग 16 लाख 30 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। जिले के बरियारपुर, टेटिया बंबर, हवेली...

September 25, 2024 3:20 PM

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान डेंगू के 51 नए मामलों की पुष्टि

प्रदेश में डेंगू के नये मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में डेंगू के इक्यावन नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 49 मरीज पटना के हैं। वहीं, पटना में चिकनगुनिया के भी तीन नये मामलों की पुष्टि हुई है।

September 25, 2024 3:19 PM

पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने राज्य में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के दिए निर्देश

पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने राज्य में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित कर विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी जिलों को केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है। पटना में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए सभी पुलिस कर्मियों को पाँच बिन्दुओं पर काम करने की सलाह दी। डीजीपी ...

September 25, 2024 3:19 PM

प्रदेश में बीते सोमवार की रात रिकॉर्ड आठ हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत

प्रदेश में बीते सोमवार की रात रिकॉर्ड आठ हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत हुई, जो अब तक का सर्वाधिक है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेईस सितंबर को रात्रि नौ बजकर तिरेपन मिनट पर बिहार में बिजली आपूर्ति की अधिकतम मांग आठ हजार पांच मेगावाट दर्ज की गई। विद्युत ...

September 25, 2024 3:18 PM

राज्य सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए जमीन के दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ाई

राज्य सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण के लिए जमीन के दस्तावेज और स्वघोषणा पत्र जमा करने की समय सीमा तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि रैयतों को जमीन के कागजात एकत्र करने में आ रही समस्या को देखते हुए यह फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इ...

September 25, 2024 3:18 PM

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि आज राज्य के पूर्वी हिस्सों में...

September 25, 2024 1:56 PM

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एडिलेड में संयुक्‍त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया व्‍यापक आर्थिक सहयोग संधि के माध्‍यम से आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौते को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौते से दोनों देशों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ी है और वस्तुओं क...