September 10, 2024 9:20 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ‘सेमीकॉन इंडिया- 2024’ सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्‍तर प्रदेश  के ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तीन दिन के इस कार्यक्रम का विषय है "शेपिंग द सेमीकंडक्टर फ्यूचर"। इसमें भारत की सेमीकंडक्टर कार्यनीति और नीति का प्रदर्शन किया जायेगा। इसमें भारत को सेमीकंडक्...

September 10, 2024 9:17 PM

मौसम विभाग ने आज और कल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज और कल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले सात दिनों के दौरान इस क्षेत्र में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 14 से 16 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश हो सकती है।    

September 10, 2024 9:15 PM

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान आरक्षण के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमरीका यात्रा के दौरान आरक्षण के बारे में उनकी टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संविधान बचाने का दावा करने वाले श्री गांधी ने कहा है कि जब जरूरत होगी तो उनकी पा...

September 10, 2024 9:10 PM

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मतदाताओं के लिए आज पोस्टल बैलेट मतदान का आयोजन किया गया

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मतदाताओं के लिए आज पोस्टल बैलेट मतदान का आयोजन किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि मतदान के पहले दिन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में भारी मतदान हुआ। पद्दर नागसेनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 7 सौ 94 पात्र मतदाताओं में से 4 सौ 42 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किश्त...

September 10, 2024 8:54 PM

हरियाणा: भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक कुल 88 उम्मीदवारों की घोषणा की

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक कुल 88 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने 40, आम आदमी पार्टी ने 20 और आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन में जननायक जनता पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की घो...

September 10, 2024 8:44 PM

वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 82 हो गई; 64 लोग लापता

वियतनाम में प्रचंड तूफान यागी और बाढ़ तथा भूस्‍खलन के कारण आज देश के उत्‍तरी क्षेत्र में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 82 हो गई है जबकि 64 लोग लापता बताये जा रहे हैं।     वियतनाम के पहाड़ी प्रांत काओ बांग को सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जहां 19 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग लापता हो गए।  तूफान यागी के कारण...

September 10, 2024 8:43 PM

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली ...

September 10, 2024 8:38 PM

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जमशेदपुर में प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला को इलाज न मिलने से उसके शिशु की मौत के मामले में स्‍वत: संज्ञान लिया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल में 27 घंटे तक प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला को इलाज न मिलने से उसके शिशु की मौत के मामले में स्‍वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्‍ताह के भीतर इस मामले में विस्‍तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।     वहीं, आयोग ने...

September 10, 2024 8:33 PM

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन सरकारी अधिकारियों समेत  पांच लोगों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आज तीन सरकारी अधिकारियों समेत  पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सीमा शुल्क विभाग उपायुक्त, दिल्ली स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो के एक अधीक्षक और एक अधिकारी तथा दो निजी फर्म के कर्मचारी शामिल हैं। सीबीआई ने बताया है कि यह सभी आरोपी मुंब...

September 10, 2024 8:32 PM

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूएई-इंडिया बिजनेस फोरम को मुम्‍बई में संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच संबंध देश का गौरव और पड़ोसी का विद्वेष कहा जा सकता है। वे आज मुम्‍बई में शुरू हुए यूएई-इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्‍त अरब अमीरात को भारत की विकास ग...