September 11, 2024 10:55 AM

अब आयोगों के माध्यम से होंगी यूपी सड़क परिवहन निगम की रिक्त पदों पर भर्तियां

राज्य सड़क परिवहन निगम की समूह ख और समूह ग के पदों पर भर्तियां अब आयोगों के माध्यम से होंगी। समूह ख के रिक्त पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग और समूह ग की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इस सम्बन्ध में कैबिनेट बाई सर्कुलर के माध्यम से परिवहन विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी ...

September 11, 2024 10:48 AM

दो दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन शिविर का समापन आगरा में हुआ

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आगरा में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन शिविर का कल समापन हुआ। चिंतन शिविर के अंतिम दिन भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के पुनर्वास, विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के कल्याण और ट्रांसजेंडर के पुनर्वास पर विभिन्न सत्रों में मंथन हुआ। शिविर...

September 11, 2024 10:46 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 647 वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर श्री योगी ने कहा कि आज हम सब जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों के भुक्तभोगी हैं। अगर वन्य जीव रक्षक ईमानदारी के साथ अपन...

September 11, 2024 10:41 AM

उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज

उत्तर प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की शीर्ष निकाय संस्था राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद में दायर अपील मंजूर होने के बाद पांच मेडिकल कॉलेजों को हरी झंडी मिल गई है। इससे गोंडा, औरैया, चंदौली, कौशांबी, लखीमपुर खीरी में 100- 100 सीट के मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता...

September 11, 2024 10:28 AM

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कई अभियान

जम्मू-कश्मीर में उधमपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान में कल सुपर बाइकर्स भी शामिल हो गये। जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाइकर्स के साथ बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के बारे में...

September 11, 2024 10:59 AM

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 14 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल,...

September 11, 2024 10:15 AM

तेलंगाना: गोदावरी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी

तेलंगाना में गोदावरी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। यह जलस्तर 48 फीट को पार कर चुका है। जिला अधिकारियों ने बताया कि नदी में जल का प्रवाह 11.82 क्‍यूब प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। जिलाधिकारी जितेश वी पाटिल ने बताया कि गोदा...

September 11, 2024 9:21 AM

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंट कर राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान एक रिपोर्ट प्रस्तुत की

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पय्यावुला केशव ने बाढ़ से हुए नुकसान पर चर्चा करने के लिए कल नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से भेंट की और उन्‍हें एक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की। रिपोर्ट में बाढ़ के कारण छोटे व्यवसायों, मध्यम वर्ग और स्व-रोज़गार पेशेवरों पर पडने वाले गंभीर प्रभाव पर प्रका...

September 11, 2024 9:15 AM

तेलंगाना: बाढ़ और भारी बारिश से हुई क्षति का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम आज राज्य का दौरा करेगी  

तेलंगाना में बाढ़ और भारी बारिश से हुई क्षति का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम-आईएमसीटी आज राज्य का दौरा करेगी। गृह मंत्रालय ने छह अधिकारियों के साथ आई. एम. सी. टी. का गठन किया है। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए के सलाहकार कर्नल कीर्ति प्रत...

September 11, 2024 9:04 AM

भारत में अप्रैल से अगस्त के बीच कोयला उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अधिक रहा

भारत में अप्रैल से अगस्त, 2024 के बीच कोयला उत्पादन 38 करोड़ 40 लाख टन से अधिक रहा जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 36 करोड़ 10 लाख टन की तुलना में 6 प्रतिशत ज्‍यादा है। कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह आंकड़ा अप्रैल से अगस्त, 2024 की अवधि के दौरान देश में कोयला उत्पादन और आपूर्त...