March 15, 2024 5:30 PM

दिल्ली विधानसभा में आज राजधानी में जल आपूर्ति और सीवेज लाइनों के रख-रखाव से सम्बंधित विषय पर चर्चा हुई

रख-रखाव से सम्बंधित विषय पर चर्चा हुई। इस सम्बद्ध में आम आदमी पार्टी विधायक दिलीप कुमार पांडे ने इस महीने की 9 तारीख को सदन में एक संकल्प पेश किया था। आज इसपर सदन में हुई चर्चा में कई विधायकों ने भाग लिया। विधायकों ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या का मुद्दा उठाया। दिल्ली की जल...

March 15, 2024 5:25 PM

  मणिपुर में इंफाल पूर्वी जिले के अकम्पट में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज इंफाल पूर्वी जिले के अकम्पट में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण बीस करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मुख्‍यमंत्री ने इम्फाल पश्चिम जिले के चेजिंग में दो करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से खेलो इंडिया योजना क...

March 15, 2024 5:18 PM

मुंबई में भारतीय मानक समय के विस्तार के लिए राष्ट्रीय समय प्रोटोकॉल – एनटीपी का उद्घाटन

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में भारतीय मानक समय के विस्तार के लिए राष्ट्रीय समय प्रोटोकॉल - एनटीपी का उद्घाटन किया। इससे मिलीसेकंड सटीकता के साथ समान और सटीक समय की जानकारी मिलेगी और साइबर सुरक्षा भी बढ़ेगी। जनता इसे लेकर टी आई एम ई . एन पी एल आई एन डी आई ए . ओ आर जी या...

March 15, 2024 5:09 PM

विदेश मंत्रालय ने हैती में जारी स्थिति को देखते हुए 24 घंटे के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है

विदेश मंत्रालय ने हैती में जारी स्थिति को देखते हुए 24 घंटे के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष स्थिति की निगरानी रखेगा और जानकारी और सहायता प्रदान करेगा। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि डोमिनिकन गणराज्य के सैंटो डोमिंगो में ...

March 15, 2024 5:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के पथानामथिट्टा जिले में लोकसभा चुनाव अभियान कार्यक्रम में भाग लिया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के पथानामथिट्टा जिले में लोकसभा चुनाव अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्री मोदी ने पथानामथिट्टा और मवेलिक्कारा लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में एक लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोध...

March 15, 2024 4:52 PM

नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 भारत का आंतरिक मामला- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 भारत का आंतरिक मामला है और यह भारत की समावेशी परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह अधिनियम अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ...

March 15, 2024 4:49 PM

भारत के कुल निर्यात में बीते महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज

भारत के कुल निर्यात में बीते महीने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष फरवरी में देश का कुल निर्यात 73 दशमलव 55 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि से 14 प्रतिशत अधिक है। इसमें वस्तुओं का निर्यात 41 दशमलव 40 अरब डॉलर और सेवा क्षेत्र का निर्यात 32 दशमलव 15 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनिल ब...

March 15, 2024 4:46 PM

केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय कपड़ा निगम (एनटीसी) की मिलों में काम करने वाले कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी किया

  केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय कपड़ा निगम (एनटीसी) की मिलों में काम करने वाले कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी किया। इन कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान आधे वेतन पर काम किया था। श्री गोयल ने ट्रांसफरेबल डेवेलपमेंट राइट्स - टीडीआर प्रणाली को स...

March 15, 2024 4:03 PM

प्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही है

प्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होने जा रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की 6 धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। इनमें ग्वालियर का किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉ...

March 15, 2024 4:00 PM

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने ऊना जिला के प्रेम आश्रम और ऑवर्ज्वेशन होम समूरकलां का दौरा किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने वीरवार को सांय ऊना जिला के प्रेम आश्रम और ऑवर्ज्वेशन होम समूरकलां का दौरा किया और प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य धरातल पर जाकर यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को दिए गए ...