March 18, 2024 8:24 AM

श्रीनगर के डल झील के तट पर आयोजित हुआ फॉर्मूला-4 कार शो, प्रधानमंत्री ने कहा- कश्मीर के लिए बेहतरीन अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि श्रीनगर में डल झील तट पर आयोजित पहले फॉर्मूला-4 कार शो से भविष्‍य में जम्मू-कश्मीर की सुंदरता और प्रगति देखने को मिलेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह भारत मोटरस्पोर्ट्स को फलने-फूलने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। पहला फॉर्मूला-4 कार शो कल ...

March 18, 2024 8:15 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेलंगाना में आज विजय संकल्‍प सभा को संबोधित करेंगे

तेलंगाना के जगतियाल के गीता विद्यालय मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजय संकल्‍प सभा में मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में निजामाबाद, करीमनगर और पेडापल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार भी शामिल होंगे। लोकसभा सदस्‍य अरविंद धर्मपुरी और निजामाबाद जिले में पार्टी के अध्‍यक्ष क...

March 18, 2024 8:04 AM

स्‍टार्टअप महाकुंभ आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा

स्‍टार्टअप महाकुंभ आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। यह कार्यक्रम 20 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में विभिन्न स्‍टार्टअप के अलग-अलग पवेलियन होंगे, जिनमें एआई, बीटूबी, एग्रीटेक, डीपटेक, क्‍लाईमेट टेक, गेमिंग, ई-स्‍पोर्ट्स, फिनटेक जैसे अनेक विशेष पवेलियन शामिल होंगे। इस महाकुंभ का उद्देश्य पूंज...

March 18, 2024 1:38 PM

ईडी के समक्ष 9वें समन में आज फिर पेश नहीं हुए केजरीवाल

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्‍ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में जारी समन पर प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने इस समन को गैर कानूनी कहा है। पार्टी ने भाजपा सरकार पर केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय का इस्‍तेमाल करने क...

March 17, 2024 9:51 PM

रांची स्थित आड्रे हाउस में आज बेहतर झारखंड के रांची चैप्टर का शुभारंभ किया गया

रांची स्थित आड्रे हाउस में आज बेहतर झारखंड के रांची चैप्टर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी और रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और असम के आदिवासी कारीगरों को सम्मानित किया।

March 17, 2024 9:38 PM

गुमला जिले के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे जेएससीए में रांची ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

गुमला जिले के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर 14 क्रिकेट मैच में आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रांची ने चतरा को 137 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।   रांची की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तनवीर अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

March 17, 2024 9:05 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में एनडीए की पहली रैली में कहा – एनडीए क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति को ध्‍यान में रखकर आगे बढ़ रहा है

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही चुनावी प्रक्रिया शुरु हो गई है और राजनीतिक दलों ने रैलियों का आयोजन शुरु कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया और दिशा निर्देश के जारी होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पालनाड़ू में एनडीए की चुनावी...

March 17, 2024 9:04 PM

निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय की रजिस्‍ट्री से प्राप्‍त डिजिटल डाटा आज अपनी वेवसाइट पर अपलोड कर दिया है

निर्वाचन आयोग ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय की रजिस्‍ट्री से प्राप्‍त डिजिटल डाटा आज अपनी वेवसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह डाटा निर्वाचन आयोग की वेवसाइट  www.eci.gov.in/candidate-politicalparty पर देखा जा सकता है। निर्वाचन  आयोग ने एक बयान में कहा है कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश के अनुसार राजनीतिक दलों...

March 17, 2024 8:24 PM

सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में उत्कलीय ब्राह्मण समाज ने सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार का आयोजन किया

सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में उत्कलीय ब्राह्मण समाज ने सामूहिक व्रत उपनयन संस्कार का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए 25 ब्रह्मकुमारों का व्रत उपनयन संस्कार किया गया।   इधर, जमशेदपुर के कदमा ब्रह्मऋषि भवन में आज भूमिहार महिला समाज ने होली मिलन का आयोजन ...

March 17, 2024 9:03 PM

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब 4 जून के स्‍थान पर 2 जून का होगी

  निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तारीख    बदल दी है । इन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना अब 4 जून के स्‍थान पर 2 जून का होगी। आयोग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।...