March 18, 2024 7:05 PM

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव विज्ञापन के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति का गठन किया

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव विज्ञापन के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज की निगरानी के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। सोमवार को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति...

March 18, 2024 7:01 PM

लोकसभा चुनाव-2024 हेतु नियुक्त जिला के सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्ण करना सुनिश्चित बनायें–उपायुक्त

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 हेतु नियुक्त जिला के सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्ण करना सुनिश्चित बनायें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग...

March 18, 2024 5:52 PM

  लामितिये का दसवां संस्करण सेशेल्स में शुरू हुआ

  भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये का दसवां संस्करण आज सेशेल्स में शुरू हुआ। द्विवार्षिक संयुक्त अभ्यास 18 से 27 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य शांति अभियानों के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामंजस्य बनाना है। दस दिनों तक चलने वाले संयुक्त अभ्यास में मैदानी...

March 18, 2024 5:48 PM

मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा

  मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा। उन्‍हें यह सम्‍मान काव्‍य संग्रह रूद्र सात्विकम और 2013 से 2022 के दौरान साहित्‍य में योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके तहत प्रशस्ति पत्र, मां सरस्‍वती का प्रतीक चिन्‍ह और 15 लाख रूपये दिए जाते हैं। र...

March 18, 2024 7:27 PM

दिल्‍ली में सात संसदीय सीटों पर एक करोड़ 47 लाख मतदाता नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्‍ली में सात संसदीय सीटों पर लगभग एक करोड 47 लाख मतदाता नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें से लगभग 80 लाख पुरूष और 67 लाख से अधिक महिलाएं हैं। लोकसभा के सात निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। ना...

March 18, 2024 8:32 PM

आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने राज्‍य सरकार से राजीव कुमार को पुलिस महानिदेशक पद से हटाने को कहा था। राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्‍ट्रानिक्‍स विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के ...

March 18, 2024 4:46 PM

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, सात घायल

  पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दुर्घटना स्थल का दौरा किया और घायलों से मिलने अस्पताल भी गई। यह इमारत मध्‍यरात्रि को ढही थी। सुश्री बनर्जी ने बताया कि यह इलाका बहुत संकीर...

March 18, 2024 4:42 PM

निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों के गृह सचिव समेत पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाया

  लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों के गृह सचिवों तथा पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटा दिया है। सूत्रों ने बताया है कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के गृह सचिव को हटाया गया है। मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्‍य प्रशासनिक प्रभाग के सचिव...

March 18, 2024 4:29 PM

लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस भी तैयारियों में जुटा

लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस भी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नक्सल अभियान, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन के साथ-साथ आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की गई। साथ ही इस बार पूर्व के चुनावों में किसी भी तरह की गड़...