March 18, 2024 9:18 PM

शक्ति टिप्पणी पर राहुल गांधी ने भाजपा वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज स्पष्ट किया कि शक्ति से उनका तात्पर्य उस ताकत से है जिसने भारत की आवाज, भारत की संस्थाओं और भारत के पूरे संवैधानिक ढांचे को अपने चंगुल में फंसा लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी टिप्पणिय...

March 18, 2024 9:15 PM

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्‍य में किसानों की दुर्दशा के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्‍य में किसानों की दुर्दशा के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने राज्‍य सरकार की कई मांगों पर ध्‍यान नहीं दिया। केन्‍द्र सरकार ने राज्‍य में सूखे के लिए केंद्रीय आपदा मोचन बल के कोष से धन ...

March 18, 2024 9:14 PM

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ को पद से हटाया गया

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ को पद से हटा दिया गया है। डॉक्टर सिद्धार्थ गृह विभाग के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार भी संभाल रहे थे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई की है। डॉक्टर सिद्धार्थ कैबिने...

March 18, 2024 9:10 PM

तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दिया

पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे दिया है। आज हैदराबाद में राजभवन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका त्यागपत्र राष्‍ट्रपति को भेज दिया गया है। राष्‍ट्रपति ने उनका त्यागपत्र अभी स्वीकार नहीं किया है। डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन के लोकसभा ...

March 18, 2024 9:10 PM

उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री आजम खान को डूंगरपुर मामले में 7 साल की कैद और 8 लाख का जुर्माना लगाया गया

उत्तर प्रदेश में रामपुर सांसद/विधायक न्‍यायालय ने आज पूर्व मंत्री आजम खान को डूंगरपुर मामले में 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 8 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आजम खान के अलावा तीन अन्‍य लोगों को सजा और जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में 3 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आजम खान क...

March 18, 2024 9:07 PM

बिहार: राष्‍ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुईं

बिहार में पूर्व सांसद और राष्‍ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गईं। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद को उम्मीदवार घोषित किया ...

March 18, 2024 9:05 PM

कर्नाटक: भाजपा के सहयोगी जनता दल सेक्‍युलर ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं लेने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी जनता दल सेक्‍युलर ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं लेने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। आज बेंगलुरु में जारी जनता दल सेक्‍युलर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की कोर कमिटी के सदस्‍य इस बात से अप्रसन्‍न हैं कि शिवमोग्गा में प...

March 18, 2024 9:01 PM

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: ईडी ने श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। कुर्क की गई संपत्तियां दिल्ली के एक पॉश इलाके में हैं। निदेशालय ने मामले में भारतीय दण्ड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केंद्र...

March 18, 2024 8:58 PM

लद्दाख: करगिल पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

लद्दाख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नैतिक भागीदारी को प्रोत्‍साहन देने के लिए जिला स्वीप टीम ने करगिल पुलिस लाइन में एक व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, मतदाता वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल ...

March 18, 2024 8:49 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस का फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस का फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए श्री पुतिन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।