March 20, 2024 5:26 PM

बुल्‍गारिया के राष्‍ट्रपति रुमेन राडव ने भारतीय नौसेना द्वारा अपहृत जहाज एम वी रूयेन और सात बुल्‍गारियन नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बुल्‍गारिया के राष्‍ट्रपति रुमेन राडव ने फोन करके भारतीय नौसेना द्वारा अपहृत जहाज एम वी रूयेन और सात बुल्‍गारियन नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया। दोनों राष्‍ट्रपतियों ने भविष्‍य में भारत-बुल्‍गारिया के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर स...

March 20, 2024 5:17 PM

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारियां

  केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को दो भौगोलिक क्षेत्र कश्मीर घाटी और जम्मू में बांटा गया है। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल दो लाख 22 हजार 236 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल क्षेत्रफल का 6 दशमलव सात-चार प्रतिशत है। प्रदेश की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग एक करोड 56 लाख है और कुल 86 लाख 92 हजार 646 म...

March 20, 2024 1:30 PM

केरलः इडुक्की में हुई सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे सहित चार की मौत

केरल के इडुक्की जिले में कल शाम सड़क दुर्घटना में एक वर्ष के बच्चे सहित चार लोग मारे गए। ये दुर्घटना उस समय हुई, जब चालक नियंत्रण खो बैठा और टैम्‍पो-ट्रैवलर मनकुलम के निकट दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में घायल तेरह लोगों को क्षेत्र के विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों मे...

March 20, 2024 1:26 PM

झारखण्ड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आज सुबह तेलंगाना के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे

झारखण्ड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्णन आज सुबह तेलंगाना के राज्‍यपाल का पदभार ग्रहण करेंगे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्‍यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। तेलंगाना की राज्‍यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉक्टर तमिलिसाई सौंदरराजन ने दो दिन पहले त्यागपत्र दे दिया थ...

March 20, 2024 1:23 PM

लोकसभा चुनावः पहले चरण में राजस्‍थान की 12 सीटों के लिए अधिसूचना आज

लोकसभा चुनावों के पहले चरण में राजस्‍थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके लिए आज से 27 मार्च तक नामांकन भरे जा सकते हैं। प्रदेश की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, झुन्‍झुनु, अलवर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, दौसा तथा करौली -धौलपुर की सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को हो...

March 20, 2024 1:20 PM

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को एक चरण में होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। चुनाव की अधिसूचना आज जारी हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। कांग्रेस व्हिप विजयाधारानी के निधन के बाद खाली हुई विलावानकोड विधानसभा के लिए उप-...

March 20, 2024 1:11 PM

विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुँचे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल वर्ग की विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। फ्रेंच ओपन और प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन के बाद बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में यह उछाल  आया है। लक्ष्य सेन दोनों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इसके साथ ही सेन ने 2024 पे...

March 20, 2024 1:08 PM

निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्र की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की

लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिये निर्वाचन आयोग ने आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की है। सूची में मेट्रो, रेलवे, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, बिजली और स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, डाक-से...

March 20, 2024 1:06 PM

लोकसभा चुनावः त्रिपुरा में आज से नामांकन भरने का काम शुरू हो जाएगा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही त्रिपुरा में आज से नामांकन भरने का काम शुरू हो जाएगा। उम्‍मीदवार अगले सात दिनों के भीतर नामांकन भर सकते हैं। राज्‍य की दो लोकसभा सीटों में से पश्चिम त्रिपुरा की एक सीट के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

March 20, 2024 1:04 PM

चालू वित्‍त वर्ष में सकल प्रत्‍यक्ष-कर संग्रह में 18.74 की वृद्धि

चालू वित्‍त वर्ष में सकल प्रत्‍यक्ष कर संग्रह में 18 दशमलव सात-चार प्रतिशत वृद्धि हुई। वित्‍त मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान 22 लाख 27 हजार करोड़ रुपये का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ। यह वित्‍त वर्ष 2022-23 की समान अवधि के 18 लाख 75 हजार करोड रुपये से अधिक है। सकल प्रत्‍यक्ष कर संग्रह में निगम कर, व्‍...