March 22, 2024 2:49 PM

सरायकेला: मिलावटी सामानों की बिक्री पर रोक के लिए छापामारी तेज

सरायकेला में मिलावटी मिठाई और मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह के नेतृत्व में छापामारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। लड्डू, जलेबी, चिली चिकन में मेटनिल येलो रंग की मिलावट पायी गयी जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

March 22, 2024 2:44 PM

पूर्वी सिंहभूम: जिला प्रशासन ने होली को लेकर केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक की

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने होली को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में कल केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि नशा पान नहीं करें, तेज गति से वाहन न चलाएं। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएग...

March 22, 2024 2:41 PM

जेबीवीएनएल ने होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश जारी किया

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड- जेबीवीएनएल ने होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश जारी किया है। जेबीवीएनएल ने सभी आपूर्ति कार्यालयों को कहा है कि राज्य में होली समेत गर्मी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। &nbs...

March 22, 2024 2:40 PM

गिरिडीह: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह महुआर के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मोटरसाईकिल पर दोनां युवक पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई जिसमें दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज पंडित और सुभाष ...

March 22, 2024 2:37 PM

पलामू: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने लूटे पांच लाख रूपये

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में आज झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चार अपराधियों ने पांच लाख रूपये लूट लिया। जानकारी के अनुसार ब्रांच के खुलते ही अपराधी ग्राहक के रूप में प्रवेश किये। घटना के बाद पड़वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

March 22, 2024 2:12 PM

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां और उम्‍मीदवार पूरी तरह से प्रचार अभियान में शामिल

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां और उम्‍मीदवार पूरी तरह से प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता और महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्‍याय आज पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में एक सार्वजनिक रैली में भागीदारी करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्‍टर सुकांतो मजुमदार अपने संसदीय न...

March 22, 2024 2:08 PM

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पहले प्रस्ताव की मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पहले प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है। यह प्रस्‍ताव शक्तिशाली नई प्रद्यौगिकी सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय प्रयास को वैश्विक समर्थन देता है। नई प्रद्यौगिकी सभी राष्ट्रों के लिए लाभकारी है और यह मानवाधिकारों का सम्मान करती है। यह सुरक्षित और‍ विश...

March 22, 2024 1:53 PM

बिहार आज अपना 112वां स्‍थापना दिवस मना रहा है

बिहार आज अपना 112वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1912 में बंगाल से अलग करके बिहार राज्य का गठन किया गया था। राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिहार के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बिहार भारतीय संस्...

March 22, 2024 1:50 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 'रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल' पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने की प्रतिबद्धता...

March 22, 2024 1:48 PM

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होंगा। पहले चरण की अधिसूचना के बाद 12 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जबकि दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होने के साथ 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इन चुनावों में 5 क...