March 22, 2024 7:33 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आशुतोष प्रधान को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया

भारत निर्वाचन आयोग ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आशुतोष प्रधान को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। श्री प्रधान भारतीय राजस्व सेवा के दो हजार नौ बैच के अधिकारी हैं। व्यय प्रेक्षक श्री प्रधान ने आज जगदलपुर में निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचार...

March 22, 2024 7:31 PM

छत्तीसगढ़: चुनाव घोषित होने के बाद से अब तक करोड़ों में अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई

छत्तीसगढ़ में लोकसभा आम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से अब तक दो करोड़ चौरासी लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा निगरानी के दौरान कल इक्कीस मार्च तक पंचानवे लाख रुपए की न...

March 22, 2024 7:31 PM

बिहार में सुपौल जिले के बकौर में निर्माणाधीन पुल ढहने के मामले में बचाव और राहत कार्य पूरा हो गया है

      बिहार में सुपौल जिले के बकौर में निर्माणाधीन पुल ढहने के मामले में बचाव और राहत कार्य पूरा हो गया है। आकाशवाणी से बात करते हुए सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं।     उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण...

March 22, 2024 7:15 PM

उत्तर प्रदेश: निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया

प्रदेश में लोकसभा चुनावों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान सांसद और विधायक अपने संसदीय या विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के लिये कोई नई निधि जारी नहीं कर सकेंगे। प्रदेश के मु...

March 22, 2024 6:54 PM

सरायकेला खरसावां: उपायुक्त ने गांवों में मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने कल विभिन्न प्रखंडों के गांवों में मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित करने, विद्युत आपूर्ति, हेल्प डेस्क, साइनेज, प्रवेश व निकास द्वार का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

March 22, 2024 6:52 PM

सोलन: युवाओं को मतदान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप जागरूकता टीम द्वारा ज़िला सोलन की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर में बच्चों, स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों व स्थानीय जनता को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में उप शिक्षा निदेशक (उच्चतर) एवं स्वीप नोडल अधिकारी जगदीश नेगी ने विद्य...

March 22, 2024 6:50 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग ने एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका  विषय "हिंदी साहित्य : पर्यावरण चिंतन" रहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ० शोभा रानी (अध्यक्ष हिंदी विभाग), सहसंयोजक डॉ०नरेश कुमार डॉ० पूनम चौहान,डॉ०सुनीता ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो० राजें...

March 22, 2024 6:47 PM

पालमपुर में चार दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ

चार दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। लोक निर्माण विश्राम गृह से गांधी मैदान तक निकाली गई शोभा यात्रा में अतिरिक्त उपायुक्त सौरव जस्सल, एसडीएम एवं अध्यक्ष होली मेला समिति नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम आशीष शर्मा, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा सहित मेला समि...

March 22, 2024 6:43 PM

ऊना: स्वीप कार्यक्रमों के जरिए युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया

चुनाव का पर्व, देश का गर्व के संदेश के साथ ऊना जिले में स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार जिले के सभी उपमंडलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ...

March 22, 2024 6:39 PM

किन्नौर के नामज्ञा गांव में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कमांड ऑपरेशन सद्भावना के तहत ट्राइपिक्स बिग्रेड द्वारा जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के नामज्ञा गांव में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में दूर - दराज के क्षेत्रों से शिविर में आकर ग्रामीणों ने चिकित्सा जांच करवाई इस दौरान चिकित्सकों...