March 23, 2024 1:47 PM

तीन-दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर पहुँचे विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज तीन दिनों की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आई.एन.ए. स्‍मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।   सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि यह स्‍मारक आई.एन.ए. की देशभक्ति और अदम्य साहस की भाव...

March 23, 2024 1:32 PM

मॉस्‍को आतंकी हमलाः नई दिल्‍ली के रूसी दूतावास में आधा झुकाया गया राष्‍ट्रीय-ध्‍वज

मॉस्‍को में हुए आतंकवादी हमले में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए नई दिल्‍ली के रूसी दूतावास में राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका दिया गया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में दूतावास ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्‍यक्‍त की है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। 

March 23, 2024 1:29 PM

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने कल 59वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग दिवस मनाया

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने कल 59वां भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग-आई. टी. ई. सी. दिवस मनाया। इस समारोह में लगभग तीन सौ गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिनमें कई संसद सदस्य, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और आई. टी. ई. सी. के पूर्व छात्र शामिल थे।   इस अवसर पर नेपाल में भारत के राजदूत, नवीन श्रीवास्तव ने क...

March 23, 2024 1:43 PM

35 सोमाली समुद्री-डाकुओं के साथ मुंबई पहुँचा आईएनएस कोलकाता

समुद्री डाकुओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय नौसेना पोत- आई.एन.एस. कोलकाता आज 35 सोमाली समुद्री डाकुओं के साथ मुंबई पहुंचा। ये समुद्री लुटेरे येलो गेट पुलिस को सौंप दिए गए। इस पोत को अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था। आईएनएस कोलकाता ने ड्रोन का उपयोग करके हथियारों से लैस समुद्री डाकुओं ...

March 23, 2024 1:23 PM

अमरीका में टला आंशिक सरकारी शटडाउन, सीनेट ने पारित किया 12 खरब डॉलर का फंडिंग पैकेज

अमरीकी सीनेट ने अंतिम समय में हुई सहमति के बाद 12 खरब डॉलर के फंडिंग पैकेज को पारित कर दिया, जिससे अमरीका में आंशिक सरकारी शटडाउन टल गया। इस कानून पर आधी रात के बाद दो घंटे से अधिक समय तक बहस हुई और इसके समर्थन में 74 और विरोध में 24 मत पड़े। इस कानून को कल प्रतिनिधि सभा ने मंजूरी दी थी।   इस प...

March 23, 2024 1:41 PM

तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई ने प्रश्‍न पूछने के बदले धनराशि लेने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के कोलकाता सहित कई स्‍थानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है। सूत्रों ने बताया है कि छापेमारी कोलकाता में मोइत्रा के परिसरों और अन्‍य शहरों में की जा रही है। सीबीआई ने लोकपाल क...

March 23, 2024 1:16 PM

प्रधानमंत्री मोदी और उनके भूटानी समकक्ष टोबगे ने थिम्‍पू में भारतीय सहायता से बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे ने आज थिम्‍पू में भारत की सहायता से बनाए गए ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। भारत के सहयोग से बनाया गया 150 बिस्तरों वाला यह अस्पताल दो चरणों में बना है। पहले चरण के निर्माण-कार्य पर 22 करोड़ रुपये की लागत आई है ...

March 23, 2024 1:11 PM

कश्‍मीर के बांदीपोरा में ईवीएम के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कल कश्‍मीर के बांदीपोरा, उप-सचिवालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया। जिला चुनाव अधिकारी, शकील-उल-रहमान इस अवसर पर मौजूद रहे।   श्री रहमान ने प्रतिभागियों को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में रैंडम आवंटन के बा...

March 23, 2024 1:09 PM

कश्मीर घाटी में संसदीय चुनावों के लिए बीयू-सीयू और वीवीपैट के आवंटन शुरू

कश्मीर घाटी में आगामी संसदीय चुनाव के मद्देनजर कुपवाड़ा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल बैलेट यूनिट-बीयू, कंट्रोल यूनिट-सीयू और वी.वी.पी.ए.टी. के रैंडम आवंटन का पहला चरण आयोजित किया गया। यह प्रक्रिया कुपवाड़ा के जिला निर्वाचन अधिकारी आयुषी सूदन की देखरेख में हुई। रैंडम आवंटन का उद्देश्य ...

March 23, 2024 1:05 PM

मास्‍को में हुए आतंकी हमले पर संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के महासचिव अंतोनियो गुतरस ने जताया दुख

विश्‍व में रूस के मास्‍को में एक कॉन्‍सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की जा रही है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतरस ने इस हमले पर दुख व्‍यक्‍त किया है और इसकी कड़े शब्‍दों में निंदा की है।   संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने इस आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों का सजा दिलाने के लिए सभी...