March 25, 2024 5:31 PM

गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान एक चरण में 7 मई को होगा

गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान एक चरण में 7 मई को होगा। इसी दिन 5 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन का अंतिम दिन 19 अप्रैल है। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। राज्‍य के 50 हजार ...

March 25, 2024 1:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसमें घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा, राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है।

March 25, 2024 1:50 PM

पंजाबः पाकिस्तानी-सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होगी

पंजाब में पाकिस्‍तान के साथ लगी भारत की सीमा की सुरक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा की विभिन्‍न चौकियों पर एक-दूसरे को लाल गुलाल लगाया। शहीदों के परिजनों और विभिन्‍न गांवों से स्‍कूली बच्‍चों ने बीएसएफ के अधिकारियों के साथ खुशी के पलों को भी साझा किया।

March 25, 2024 1:43 PM

महाकालेश्वर मंदिर अग्निकांडः मुख्यमंत्री ने दोषियों के ख़िलाफ़ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आज सुबह आग लग गई। यह घटना भस्म आरती के दौरान घटी। इस घटना में पुजारी समेत दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इंदौर और उज्जैन के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत...

March 25, 2024 1:37 PM

कर्नाटकः 28 सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को होंगे लोकसभा चुनाव

कर्नाटक में 28 सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव होंगे। दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 28 मार्च को और तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी।

March 25, 2024 1:35 PM

तेलंगानाः चौथे चरण में 13 मई को राज्य की सभी 17 सीटों पर होगा मतदान

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। चौथे चरण में 13 मई को राज्य की सभी 17 सीटों पर एक ही दिन मतदान होगा।

March 25, 2024 1:34 PM

पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल चुनाव प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। आयोग ने चुनाव मशीनरी और राजनीतिक दलों को मतदाता सूची और चुनावी सामग्री के लिए कागज का उपयोग कम से कम करने के निर्देश जारी किए हैं। चुनाव निकाय ने ई-बुक्स और ई-डॉक्यूमेंट्स के उपयोग ...

March 25, 2024 12:19 PM

आतंक की फैक्ट्रिया बंद करे पाकिस्तानः भारत

भारत ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को सलाह दी जानी चाहिए की वह आतंक की फैक्ट्रिया बंद करे, जो जम्‍मू-कश्‍मीर में सीमापार से आतंकी हमले करवाती हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्‍तान पाकिस्तान का इतिहास है कि वह आतंकवादियों को मदद और पनाह देता रहा है। ...

March 25, 2024 11:34 AM

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगी आग, पुजारी समेत दर्जनों घायल

उज्जैन में आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर में आग लग गई। भस्म आरती के दौरान यह घटना हुई। मंदिर के पुजारी समेत दर्जनों लोग घायल हुए। घायलों को उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर ने आग लगने की दुर्घटना की जांच करने के आदेश दिये हैं।

March 25, 2024 11:00 AM

मॉस्‍को आतंकी हमले को लेकर रूस में राष्ट्रीय शोक

शुक्रवार को रूस के मॉस्‍को में हुए हमले में 137 लोगों की मृत्‍यु के बाद एक दिन का शोक मनाया गया। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आरोपियों की जल्‍द ही पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्‍वासन देने के बाद, कल राष्‍ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले से जुड़े 11 आरोपि...