March 26, 2024 8:26 PM

सीयूईटी-यूजी-2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी गई है

  सीयूईटी-यूजी-2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च कर दी गई है। यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदेश कुमार ने कहा कि ये निर्णय उम्मीदवारों और हितधारकों से अनुरोध मिलने के बाद लिया गया है। सीयूईटी (यूजी)-2024 परीक्षा 380 शहरों में आयोजित की जा रही है। इनमें 26 शहर भारत से बाहर के हैं। 

March 26, 2024 8:15 PM

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया

      उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी मालाराज्य लक्ष्मीशाह ने देहरादून में टिहरी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्‍होंने देहरादून में भाजपा नेता ...

March 26, 2024 9:34 PM

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से भेंट की

      विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से भेंट की। आज मनीला में डॉक्‍टर जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्री ने कहा कि श्री मार्कोस का ...

March 26, 2024 7:50 PM

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में चुनाव अधिकारियों की अलग-अलग कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की

      भारतीय जनता पार्टी ने एक तरह की शिकायतों पर विभिन्न राज्यों में चुनाव अधिकारियों की अलग-अलग कार्रवाई को लेकर आज निर्वाचन आयोग से शिकायत की। पार्टी ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के विरूद्ध कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि तमिलनाडु के एक मंत्री ...

March 26, 2024 8:44 PM

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू

  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पौत्र और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रवनीत बिट्टू पंजाब से लगातार तीन बार से सांसद हैं। वे पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से सांसद चुने गये थे। इसके बाद 2014 और 2019 में लुधियाना से कांग्रेस सांस...

March 26, 2024 7:45 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में  “भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा“ की शुरुआत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में  “भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा“ की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भगवान नरसिंह की विधि विधान से आरती उतारी और उन्हें नारियल, गुझिया के साथ फूल और गुलाल अर्पित किया। भगवान नरसिंह की पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों पर फूल और गुलाल बरसाया। इस अवस...

March 26, 2024 7:45 PM

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

      भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सभी 6 बागी विधायकों को विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल ...

March 26, 2024 7:43 PM

उत्तराखण्ड के टनकपुर में प्रसिद्ध पूर्णागिरि देवी मेले का हुआ शुभारम्भ

उत्तराखण्ड के टनकपुर में प्रसिद्ध पूर्णागिरि देवी मेले का आज से शुभारम्भ हो रहा है। इसको लेकर उत्तराखण्ड की सीमा से सटे प्रदेश के पीलीभीत जनपद में भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। पीलीभीत से टनकपुर के बीच संचालित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 5 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं और टनकपुर-बरेली वाया पीलीभीत, प...

March 26, 2024 7:43 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से फोन पर बात की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्‍टर, औषधि और हरित हाइड्रोजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्...

May 11, 2024 7:12 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में आत्मघाती हमले में चीन के 5 नागरिक और एक पाकिस्तानी की मौत

      पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में आज एक आत्मघाती हमले में चीन के पांच  नागरिक और एक पाकिस्तानी की मौत हो गई। चीन के अभियंताओं के कारवां पर एक आत्मघाती हमला किया। यह चीनी कर्मी इस्लामाबाद से दासू शिविर जा रहे थे। प्रांतीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।