March 27, 2024 3:13 PM

चतरा: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक का आयोजन किया

होली का त्यौहार समाप्त होते ही चतरा जिले में चुनावी तैयारियां एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा बैठकों का अयोजन कर कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर चतरा जिले में...

March 27, 2024 3:11 PM

आकाशवाणी मध्यप्रदेश ने ‘जनता की आवाज- आकाशवाणी के साथ’ नाम से ख़ास कार्यक्रम किया शुरू

प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी मध्यप्रदेश द्वारा लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए ‘जनता की आवाज- आकाशवाणी के साथ’ नामक एक ख़ास कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें हम आम लोगों द्वारा मतदान के लिए की जा रही अपील को शामिल कर रहे हैं, जिससे अन्य श्रोता भी मतदान के लिए प्रेरित हो। आप...

March 27, 2024 1:59 PM

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर-कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया

महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कलेक्‍ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। वे नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और महाराष्‍ट्र भाजपा अध्‍यक्ष चन्‍द्रशेखर बावनकुले मौजूद रहे। इस...

March 27, 2024 1:54 PM

चुनावों के लिए 27 आईटी ऐप्स के साथ प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहा है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग चुनावों के दौरान 27 आईटी ऐप्स के साथ प्रौद्योगिकी का लाभ उठा रहा है। ऐप्स और पोर्टल के माध्यम से प्रौद्योगिकी के उपयोग ने उम्मीदवारों और लोगों के साथ-साथ उन अधिकारियों के लिए भी प्रणाली को आसान बना दिया है, जो चुनावी प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

March 27, 2024 1:51 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 5 देशों के राजदूतों का परिचय-पत्र स्वीकारा 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्‍ट्रपति भवन में एक समारोह में पांच देशों के राजदूतों से उनके परिचय-पत्र स्वीकार किये। ये राजदूत हैं- फिलीपींस के जोसेल फ्रांसस्किों इगनाशियों, उजबेकिस्‍तान के सरदौर रूस्‍तमबाऐव, बेलारूस के मिखैल कास्‍को, केन्‍या के उच्चायुक्त पीटर मैना, मुनयीरि और जॉर्जिया के राज...

March 27, 2024 1:49 PM

बिहार के हाजीपुर संसदीय-क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

बिहार में, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति पार्टी-आर ने अरुण भारती को जमुई संसदीय सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। श्री पासवान ने आज उन्हें पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया। चिराग पासवान 2014 और 2019 में जमुई लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उन्‍होंने हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से चुन...

March 27, 2024 1:48 PM

नई दिल्‍ली में हाइब्रिड माध्‍यम से कल शुरू होगा सैन्‍य कमांडरों का सम्‍मेलन

सैन्‍य कमांडरों का सम्‍मेलन-2024, कल नई दिल्‍ली में हाइब्रिड माध्‍यम से शुरू होगा। सम्‍मेलन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित समूह को संबोधित करेंगे और दो अप्रैल को वरिष्‍ठ सैन्‍य नेतृत्‍व के साथ संवाद भी करेंगे। सम्‍मेलन के पहले दिन सेना प्रमुख जनरल मनोज पाडंये अपने कमान मुख्‍यालय से वर्चुअ...

March 27, 2024 1:43 PM

जेल से शासकीय-पत्र भेजे जाने को लेकर दिल्ली-भाजपा अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त से केजरीवाल की शिकायत की

भारतीय जनता पार्टी के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा और अन्‍य पार्टी नेताओं ने आज दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त संजय अरोड़ा के साथ मुलाकात की और उन्‍होंने प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में से मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल के कथित शासकीय-पत्र भेजे जाने की शिकायत दर्ज कराई। श्री सचदेवा ने बताया ...

March 27, 2024 1:37 PM

मौजूदा शस्‍त्रों को अनावश्‍यक बना सकती है ब्‍लॉक-चेन और एआई तकनीकः एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

वायु सेना प्रमुख-एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा है कि बालाकोट जैसे सैनिक अभियान ने यह प्रदर्शित किया है कि राजनीतिक इच्‍छाशक्ति के बल पर एयरोस्‍पेस-पॉवर शत्रु के क्षेत्र से भी आगे प्रभावी होती हैं। श्री चौधरी ने आज नई दिल्‍ली में भावी टकराव में एयरोस्‍पेप-पॉवर पर 15वें जंबो मजूमदार एयरोस्‍पेप अ...

March 27, 2024 12:31 PM

सी-डॉट और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकताः एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने अत्याधुनिक युद्ध प्रणाली के बदलते परिदृश्य के मद्देनजर भविष्य के लिए जरूरी तथा उन्नत एवं सुरक्षित संचार उपकरणों के लिए सी-डॉट और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया है। वायु सेना प्रमुख ने कल दूरसंचार अनुसंधान और विकास केन्‍द्र सी-डॉ...