September 12, 2024 7:41 AM

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने जारी की तीन उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी, कांग्रेस ने भी घोषित किए 40 उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने सिरसा विधानसभा सीट से रोहताश जांगडा और महेन्‍द्रगढ़ से कंवर सिंह यादव को उम्‍मीदवार बनाया है। सतीश फगना फरीदाबाद एनआईटी सीट से भाजपा उम्‍मीदवार होंगे। इन उम्‍मीदवारों के नामों को भाजपा की केन्‍द्...

September 12, 2024 7:14 AM

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के कार्यान्‍वयन के लिए ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्‍ताव का केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने किया अनुमोदन

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वित्‍तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के कार्यान्‍वयन के लिए ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्‍ताव का अनुमोदन कर दिया है। इस कार्यक्रम पर कुल 70 हजार 125 करोड़ की लागत आएगी।   नई दिल्‍ली में मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना और प्...

September 12, 2024 8:03 AM

नई दिल्ली: नागरिक विमानन संंबंधी एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सदस्य देशों से दिल्ली घोषणापत्र अपनाने का करेंगे ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागरिक विमानन के बारे में आयोजित दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी सदस्य देशों से "दिल्ली घोषणापत्र" को अपनाने का ऐलान करेंगे। दिल्ली घोषणापत्र विमानन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचान...

September 11, 2024 9:26 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की 14वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई  

        हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की 14वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। अब इस प्रस्ताव को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। संविधान ...

September 11, 2024 9:23 PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज देने को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज देने को मंजूरी दे दी है। आज दिल्ली में मंत्रिमंडल की   बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा इस फैसले से वरिष्ठ नागरिकों को प...

September 11, 2024 8:52 PM

भारत को वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता प्राप्त करने के लिए 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता

        केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत को वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता प्राप्त करने के लिए 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने आज नई दिल्‍ली में 'चौथी वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक बैठक-एक्सपो-री-इन्वेस्ट 2024' के आयोज...

September 11, 2024 8:47 PM

संजौली मस्जिद विवाद मामले में राज्य सरकार कानून के तहत कार्रवाई करेगी- हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  

        हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि संजौली मस्जिद विवाद मामले में राज्य सरकार कानून के तहत कार्रवाई करेगी। आज शिमला में संवाददाताओं से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की एक समिति बनाई जाएगी और उसकी सिफारिशों के अनुसार कार्रव...

September 11, 2024 8:43 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में नागरिक विमानन पर दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में नागरिक विमानन पर दूसरे एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर सभी सदस्य देशों द्वारा "दिल्ली घोषणा" को अपनाने की भी घोषणा करेंगे।     सम्मेलन का आयोजन नागरिक विमानन मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठ...

September 11, 2024 8:41 PM

लखनऊ की स्पेशल एनआईए-एटीएस कोर्ट ने अवैध धर्मान्तरण के मामले में मौलाना उमर गौतम, मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 12 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई

लखनऊ की स्पेशल एनआईए-एटीएस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने आज अवैध धर्मान्तरण के मामले में मौलाना उमर गौतम, मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 12 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अन्य चार दोषियों को दस-दस साल की सजा सुनाते हुए जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश समेत अन्य...

September 11, 2024 8:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्‍म दिवस के अवसर पर इस महीने की 17 तारीख को ओडिसा के भुवनेश्वर में ‘सुभद्रा योजना’ का शुभारंभ करेंगे  

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्‍म दिवस के अवसर पर इस महीने की 17 तारीख को ओडिसा के भुवनेश्वर में 'सुभद्रा योजना' का शुभारंभ करेंगे। वे मंगलवार सवेरे 11 बजकर 35 मिनट पर भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और बाद में जनता मैदान में एक जनसभा में ओडिसा...