March 29, 2024 10:55 AM

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यू एब्‍डेन पुरुष डबल्‍स फाइनल में पहुंचे

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के रोहन बोपन्‍ना और ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यू एब्‍डेन पुरुष डबल्‍स फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्‍होंने स्‍पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेंटीना के होरेसियो ज़ेबालोस को छह-एक छह-चार से हराया। फाइनल में कल इस जोड़ी का सामना अमरीका के ऑस्टिन क्रेजिसेक और क्रोएशिया के ...

March 29, 2024 10:52 AM

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को 12 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने डेल्ही कैपिटल्स को कल 12 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। उसकी ओर से रियान पराग ने 45 गेंदों म...

March 29, 2024 10:49 AM

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 5 निर्वाचन क्षेत्रों में 181 में से 110 उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए पांच निर्वाचन क्षेत्रों में एक सौ इक्‍यासी में से एक सौ दस उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने बताया कि नागपुर में 53 में 26, भंडारा-गोडिंया में 40 में से 22, गढचिरोली-चिमुर में बारह में से बारह, चंद...

March 29, 2024 1:32 PM

गुड फ्राइडे के अवसर पर विश्‍वभर में गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित 

आज गुड फ्राइडे के दिन विश्‍वभर में गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। यीशु मसीह को इसी दिन सूली पर लटकाया गया था। उन्‍होंने मानवता के प्रति प्रेम के लिए कुर्बानी दी थी। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्‍लैक फ्राइडे और ईस्‍टर फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। गुड फ्राइड...

March 29, 2024 10:42 AM

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इज़रायल को गजा में फिलिस्तीनी लोगों के लिए बुनियादी खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करने का आदेश दिया

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इज़रायल को गजा में फिलिस्तीनी लोगों के लिए बिना किसी देरी के बुनियादी खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि फिलिस्तीनियों को जीवन की बदतर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और गजा में अकाल और भुखमरी फैल रही है।

March 29, 2024 10:40 AM

अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए

अफगानिस्तान में आज सुबह 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 5:11 मिनट पर आया और यह जमीन से 110 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले अफगानिस्तान में कल भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

March 29, 2024 9:14 AM

तेलंगाना के पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्‍त और एक अन्य पुलिस अधिकारी से पुलिस ने फोन टैपिंग मामले और कुछ कंप्यूटर सिस्टम और आधिकारिक डेटा को नष्ट करने के मामले में पूछताछ की

तेलंगाना के पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्‍त और एक अन्य पुलिस अधिकारी से पुलिस ने फोन टैपिंग मामले और कुछ कंप्यूटर सिस्टम और आधिकारिक डेटा को नष्ट करने के मामले में कल पूछताछ की। पूर्व डीसीपी हैदराबाद पुलिस की एक शाखा के कमिश्नर टास्क फोर्स का हिस्सा थे। विशेष खुफिया ब्यूरो के डीएसपी, डी प्रणीत राव को इ...

March 29, 2024 9:13 AM

देश के आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्‍त सूचकांक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई

देश के आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्‍त सूचकांक में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष फरवरी में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में कोयला, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, इस्‍पात, कच्‍चा तेल, विद्युत और रिफाइनरी उत्‍पादों में सकारात्‍मक वृद्धि हुई। यह 3 महीनों की ...

March 29, 2024 9:11 AM

अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्‍यों की विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच की गई

अरुणाचल प्रदेश में 60 सदस्‍यों की विधानसभा और लोकसभा की 2 सीटों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की कल जांच की गई। कुल मिलाकर विधानसभा की 58 सीटों के लिए 168 नामांकन पत्र वैध पाए गए और 2 विधानसभा सीटों के नामांकन पत्रों की जांच आज सुबह 11 बजे तक स्‍थगित कर दी गई है। लोकसभा के 2 क्षेत्रों के लिए 15 उम्‍म...

March 29, 2024 8:39 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुचेतगढ़ सीमा चौकी पर मतदान के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित

केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में कल व्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक भागीदारी कार्यक्रम - स्‍वीप के तहत सुचेतगढ़ सीमा चौकी पर मतदान के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि चित्रकला प्रतियोगिता के साथ यह अभियान शुरू हुआ। इसका उद्घाटन जम्‍मू के सहायक विका...