March 30, 2024 2:35 PM

जेपीएससी ने 10 मार्च को आयोजित सिविल जज नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल उत्तर कुंजी जारी

जेपीएससी ने 10 मार्च को आयोजित सिविल जज नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। अर्भ्य्थी इसे लेकर 4 अप्रैल तक आपत्ति और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

March 30, 2024 2:35 PM

जमशेदपुर के करनडीह में 3 दिवसीय ट्राइबल बुक फेयर शुरू

जमशेदपुर के करनडीह में 3 दिवसीय ट्राइबल बुक फेयर का कल आगाज हुआ। यहां विभिन्न जनजातीय भाषाओं की पुस्तकों के अलावा उनके पारंपरिक वाद्य यंत्र और परिधानों का भी स्टॉल लगा है।

March 30, 2024 2:34 PM

पलामू जिले के भवनाथपुर प्रखंड के कनीय अभियंता द्वारा अपने निजी वाहन के नेम प्लेट में भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार लिखा

पलामू जिले के भवनाथपुर प्रखंड के कनीय अभियंता द्वारा अपने निजी वाहन के नेम प्लेट में भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का सत्यापन होने के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कनीय अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

March 30, 2024 2:34 PM

पलामू पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित एक मकान में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 23 मोबाइल फोन और 8 कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी मिले। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग जिलों के ये सभी साइबर अपराधी यहां रहकर ऑनलाइन बेटिंग एप्प ...

March 30, 2024 2:33 PM

रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार कई कार्यक्रम आय़ोजित

रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार कई कार्यक्रम आय़ोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वीप के तहत कल विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आय़ोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने का आग...

March 30, 2024 2:32 PM

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कल राजधानी रांची के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप सहित अन्य कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य निर्वाच...

March 30, 2024 2:29 PM

राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने शहरी नगर निकायों में पेयजल तथा स्वच्छता विभाग की चल रही पेयजल योजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया

राज्य के नगर विकास और आवास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने शहरी नगर निकायों में पेयजल तथा स्वच्छता विभाग की चल रही पेयजल योजनाओं को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। वे कल विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों तथा संवेदकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्...

March 30, 2024 2:27 PM

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वे कल चतरा के ईटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लि...

March 30, 2024 2:26 PM

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने झारखंड समेत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन प्रकिया का शिड्यूल जारी किया

केंद्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस ने झारखंड समेत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन प्रकिया का शिड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा एक-एक के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद होगा। केवीएस ने ...

March 30, 2024 2:24 PM

राज्य सरकार ने किसानों से धान खरीदने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल की

राज्य सरकार ने किसानों से धान खरीदने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। कृषि विभाग ने 60 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य रखा था, लेकिन अबतक 25 प्रतिशत ही धान खरीद होने की वजह से यह निर्णय़ लिया है। पूरे राज्य में 562 पैक्स के माध्यम से धान क्रय हो रहा है। इसके अलावा प्रखंडों, अनुमंडलों ...