April 1, 2024 1:35 PM
शेफाली शरण बनीं पत्र सूचना कार्यालय की प्रधान महानिदेशक
भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली शरण ने आज पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का कार्यभार संभाला। 1990 बैच की अधिकारी सुश्री शरण ने मनीष देसाई के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद का कार्यभार संभाला। सुश्री शरण निर्वाचन आयोग और वित्त मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं।