April 2, 2024 3:21 PM

देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की अनुमति

डायरेक्टर जेनरल ऑफ सिविल एविएशन-डीजीसीए ने कल देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की अनुमति दे दी है। अब देवघर से हर मौसम में 24 घंटे विमान उड़ान भर सकेंगे और लैंड कर सकेंगे। इससे फ्लाइट कैंसिल होने की जो समस्या होती थी, इससे निजात मिलेगा। देवघर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग को लेकर कई अड़चने थीं, कई ऊंचे भवन...

April 2, 2024 3:17 PM

चतरा: स्वीप गतिविधि के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन

चतरा के भू अर्जन पदाधिकारी सह स्वीप के नोडल अधिकारी वैभव सिंह ने कहा है कि जिले में स्वीप गतिविधि के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर सघन अभियान भी चलाया जा रहा है।

April 2, 2024 2:20 PM

खूंटी में स्वीप कोषांग के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

खूंटी जिले की विभिन्न पंचायतों में महिला समूह की दीदीयों द्वारा स्वीप कोषांग अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला समूह की दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा रंगोली, मेहंदी का बेहतर प्रदर्शन कर आस पास के लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया तथा लोगों को उनके मताध...

April 2, 2024 2:15 PM

निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले पर सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कहा है कि मतदाताओं की जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की लगातार ...

April 2, 2024 1:58 PM

तीसरे कार्यकाल में भारत को बनाएंगे विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्‍व की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रूद्रपुर में उत्‍तराखंड की अपनी पहली चुनावी रैली में श्री मोदी ने कहा कि राज्‍य के व...

April 2, 2024 1:46 PM

भारतीय सेना की मेडिकल कोर ने अक्षम रोगियों को उपलब्‍ध कराई जीवनरक्षक सेवाएं

भारतीय सेना की मेडिकल कोर ने दया और समर्पण की अनूठी भावना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लद्दाख के कारगिल में दूर-दराज के चिकटन क्षेत्र में बुजुर्ग और चलने-फिरने में अक्षम रोगियों को जीवन रक्षक सेवा उपलब्ध कराई है। चुनौतीपूर्ण क्षेत्र और स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की कमी के बावजूद सेना के डॉक्टरों और सहायक ...

April 2, 2024 1:52 PM

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन संदिग्ध

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, फल मंडी के पास चेक पोस्ट पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को भागते हुए देखा गया था। जिसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ 179 बटालियन और स्थानीय पुलि...

April 2, 2024 1:32 PM

बिहार: कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा सांसद अजय निषाद

बिहार के भारतीय जनता पार्टी सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में पार्टी नेता मोहन प्रकाश और पवन खेड़ा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

April 2, 2024 1:28 PM

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 112 उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए आज 112 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जयनारायण मिश्रा संबलपुर से पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि मानस कुमार दत्ता बालासोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सितांशु शेखर महापात्रा भद्रक से और कृष्ण चंद्र पात्रा ढेंकनाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें...

April 2, 2024 1:25 PM

छह राज्‍यों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आलोचनात्‍मक प्रतिक्रियाओं और अन्‍य गति‍विधियों पर निगरानी रखने के लिए छह राज्‍यों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन राज्‍यों में सात करोड़ से अधिक जनसंख्‍या वाले राज्‍य पश्चिम बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश और ओडि...