April 3, 2024 1:30 PM

ताइपे-भूकंप के मद्देनज़र ‘भारत-ताइपे संघ’ ने जारी की हेल्पलाइन

भारत-ताइपे संघ ने भूकंप के बारे में सहायता और जानकारी के लिए आपात हेल्‍पलाइन नम्‍बर जारी किया है। आपात हेल्‍पलाइन नम्‍बर है -0905247906 और ईमेल आईडी है-  ad.ita@mea.gov.in . संघ ने ताइवान में रह रहे भारतीय नागरिकों को स्‍थानीय प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

April 3, 2024 1:28 PM

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर-मंतर पर सामूहिक-उपवास करेंगे ‘आप’ के जन-प्रतिनिधि

आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उसके सभी मंत्री, विधायक, सांसद और अन्‍य नेता रविवार को जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास करेंगे।  

April 3, 2024 1:26 PM

भाजपा ने आप नेता आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने दावा किया था कि उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया। भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनका आरोप आधारहीन है। उन्होंने यह ...

April 3, 2024 12:04 PM

वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: विश्व बैंक

विश्व बैंक ने कहा है कि वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। भारत के लिए अपने पहले के अनुमान में संशोधन करते हुए विश्व बैंक ने इसमें 1.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। हाल के विकास अपडेट के अनुसार वर्ष 2024 में दक्षिण एशिया की समग्र वृद्धि दर 6 प्रतिशत रहने की स...

April 3, 2024 11:58 AM

लुईस मोन्टेनेग्रो ने ली पुर्तगाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री लुईस मोन्टेनेग्रो को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा है कि वे भारत और पुर्तगाल के लम्बे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

April 3, 2024 11:47 AM

महाराष्ट्र: घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के संभाजी नगर छावनी इलाके के एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। तीन मंजिला इमारत में तड़के तीन बजे यह हादसा हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।  

April 3, 2024 11:45 AM

जम्‍मू-कश्‍मीर: उधमपुर में 16 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला

जम्‍मू-कश्‍मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। इस दौरान 16 लाख 23 हजार से अधिक मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। उधमपुर संसदीय क्षेत्र 5 जिलों में फैला है, जिनमें किश्‍तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर और कठुआ शामिल हैं। इस क्षेत्र में 16 लाख 23 हजा...

April 3, 2024 11:54 AM

जम्मू-कश्मीर: त्योहारों के मद्देनजर उपराज्यपाल ने लिया तैयारियों का जायजा

जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने आगामी ईद, नवरात्र और बैसाखी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में कल विभिन्‍न विभागों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उपराज्‍यपाल ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश...

April 3, 2024 8:47 AM

विद्यालयों की पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है: एनसीईआरटी

राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कहा है कि विद्यालयों की पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एनसीईआरटी की ओर से कहा गया है कि पहली, दूसरी, सातवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए 33 लाख पुस्तकें छप चुकी हैं और...

April 3, 2024 8:41 AM

बिजली की मांग पूरी करने के लिए सरकार कर रही उपाय, शून्य कटौती पर दिया जा रहा है बल

सरकार गर्मियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए सभी आवश्‍यक उपाय कर रही है। बिजली तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के सिंह ने इस बारे में कई बैठकें की और गर्मियों में जीरो लोड शेडिंग यानी शून्य कटौती सुनिश्चित करने पर बल दिया। कल नई दिल्‍ली में एक बैठक में उन्‍होंने अधिकतम बिजली उपलब्‍ध कराने...