September 12, 2024 5:01 PM

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का आज नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन

      मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी का आज नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया। 72 वर्षीय श्री येचुरी लम्‍बे समय से बीमार चल रहे थे।  

September 12, 2024 4:59 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक से लौटे भारतीय दल से अपने आवास पर मुलाकात की

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक से लौटे भारतीय दल से अपने आवास पर मुलाकात की। इस बार भारतीय एथलीटों ने टोक्यो के रिकॉर्ड प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी और पैरालंपिक में देश के लिए अब तक के सर्वाधिक पदक जीतकर इतिहास रचा। भारत ने 7 स्वर्ण...

September 12, 2024 4:57 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने डॉ. इरफान अंसारी की याचिका को खारिज किया

झारखंड हाईकोर्ट से राज्य ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती दी थी। याचिका खारिज होने के बाद अब ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई शुरू करेगा। दरअसल साल 2018 में दुष्कर्म की शिकार हुई एक बच्ची की...

September 12, 2024 4:54 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा विकास के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि भाजपा विकास के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है लेकिन उसकी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। गोड्डा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।

September 12, 2024 4:47 PM

विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पहुंचे लक्ष्मीकांत वाजपेयी

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं का झारखंड दौरा लगातार जारी है। इस सिलसिले में लक्ष्मीकांत वाजपेयी आज रांची पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में फिर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को...

September 12, 2024 4:41 PM

उत्तराखंडः हरिद्वार के जिलाधिकारी ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने राजकीय बाल गृह, रोशनाबाद का निरिक्षण किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों की समस्याओं के समाधान के आवश्यक निर्देश दिए और बाल गृह में कानूनी और मानवीय अधिकारों का पालन करने को कहा। बाल गृह में कुल 54 बच्चे हैं, जिनके ल...

September 12, 2024 4:40 PM

उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम-उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों का एकमुश्त 50 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में उपनल प्रबंध निदेशक और प...

September 12, 2024 4:38 PM

उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए चला रही विभिन्न अभियान

प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस विभिन्न अभियान चला रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल, करन सिंह नगन्याल, ने बताया कि प्रदेश में कुछ दिनों से आपराधिक मामले सामने आने के बाद पुलिस द्वारा एक सितंबर से वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जिन अपराधियों की गिर...

September 12, 2024 4:37 PM

उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू

उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग गतिविधियां सुचारू हो गई हैं। अब पर्यटक गोमुख की ट्रेकिंग कर सकेंगे। कल ट्रैकरों के तीन दल गोमुख-तपोवन के लिए रवाना हुआ। इससे पहले तीन पर्वतारोही दल गंगोत्री हिमालय में आरोहण के लिए जा चुके हैं। इसके अलावा आइटीबीपी के दल ने कालिंदीपास माणा की ट्रेकि...

September 12, 2024 4:33 PM

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज देहरादून, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है। साथ ही टिहरी, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी बारिश का ऑरेंज...