April 4, 2024 12:10 PM

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी, भाजपा ने की निंदा

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी सांसद हेमा मालिनी पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्‍पणी करने पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की निंदा की। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा यह भारतीय राजनीति में महिलाओं की गरिमा का अनादर और अपमान करने का एक...

April 4, 2024 12:14 PM

असम: दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन, पांच सीटों पर होगा इस चरण में मतदान

असम में दूसरे चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य आज समाप्त हो जाएगा। इस चरण में पांच सीटों पर मतदान होगा। भाजपा की ओर से असम के परिवहन एवं उत्पाद शुल्क मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य, सांसद कृपानाथ मल्लाह और दिलीप सैकिया मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस चरण में नगांव सीट से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को फ...

April 4, 2024 12:50 PM

बंगाल: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के रासलीला मैदान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने निसिथ प्रमाणिक को कूचबिहार संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां 19 अप्रैल को अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के साथ मतदान होगा। तृणमूल कांग्रे...

April 4, 2024 11:56 AM

व्हाट्सएप पर फैलाए जा रहे संदेश भ्रामक, मतपत्र से मतदान कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी:निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर फैलाए जा रहे उस भ्रामक संदेश को फर्जी करार दिया जिसमें कहा गया है कि सरकारी कर्मचारी डाक मतपत्र के माध्‍यम से मतदान नहीं कर सकते। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में आयोग ने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात पात्र अधिकारी मतदाता सुविधा केन्द्र से डाक मतपत्र के ज...

April 4, 2024 11:04 AM

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे इस्तीफे में गौरव वल्‍लभ ने कहा कि पार्टी जिस दिशाहीन रास्ते में आगे बढ़ रही है, उसमें वह अपने आपको सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

April 4, 2024 9:22 AM

ताइवान की राष्ट्रपति ने आपदा में समर्थन के लिए जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

ताइवान की निवर्तमान राष्‍ट्रपति त्साई इंग-वेन ने शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित हुए ताइवान के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए निवर्तमान राष्‍ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संकट की इस घड़ी में ताइवान की जनता के प्रति एकजुटता ...

April 4, 2024 9:19 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मुंबई दौरे पर, राष्ट्र को समर्पित करेंगी सीएआर-टी सेल थेरेपी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मुंबई के आईआईटी बॉम्बे में सीएआर-टी सेल थेरेपी राष्ट्र को समर्पित करेंगी। कैंसर रोगियों के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली सीएआर-टी सेल थेरेपी को भारत में आईआईटी बॉम्बे-इनक्यूबेटेड कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इस थेरेपी को आईआईटी बॉम्बे और टाटा मेमोरियल सेंटर के सहयोग...

April 4, 2024 9:18 AM

आज हैअंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस, ‘जीवन संरक्षण,शांति निर्माण’ है विषय

अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस आज मनाया जा रहा है। खदान, लैंड माइंस संबंधी गतिविधियों, मानवता के लिए इनके खतरों और उनसे बचने के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस का विषय है- जीवन संरक्षण, शांति निर्माण...

April 4, 2024 9:16 AM

आतंक की बुराई के खात्‍मे के लिए छोड़ना होगा दोहरा रवैया: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आतंक की बुराई के खात्‍मे के लिए दोहरा रवैया छोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों सहित आतंक के सभी दोषियों पर प्रभावी और तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कल कजाख्‍स्‍तान के अस्ताना में 'शंघाई सहयोग संगठन (एससी...

April 4, 2024 9:14 AM

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, करेंगे चुनाव प्रचार

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। अपने दौरे के पहले दिन श्री नड्डा का अल्मोड़ा निर्वाचन क्षेत्र के पिथौरागढ़ और टिहरी सीट के विकास नगर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर पिथौ...