April 4, 2024 9:13 PM

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज मामले में पांचवीं बार कोर्ट का फैसला टला

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में पांचवीं बार आज कोर्ट का फैसला टल गया। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस मामले की सुनवाई के लिए अब 6 अप्रैल की तारीख तय की है।

April 4, 2024 9:09 PM

प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। मिर्जापुर में गंगा नदी में नार घाट से फतहा घाट तक ‘‘वोट फॉर बोट’’ नौका रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ...

April 4, 2024 9:04 PM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज हुआ पूरा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज नामांकन पूरा हो गया। 5 अप्रैल को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। इस चरण में प्रदेश की 8 सीटों-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 4 जून को ...

April 4, 2024 9:02 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो चुनाव लडेंगे। जे एम एम के महासचिव विनोद कुमार ने आज एक प्रैस वार्ता में झारखंड में महागठबंधन के साथ सीटों के बटवारे के बारे में बताया है।

April 4, 2024 8:58 PM

चुनाव आयोग ने देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआइजी और रांची ग्रामीण एसपी के पदों पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया

चुनाव आयोग ने देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआइजी और रांची ग्रामीण एसपी के पदों पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है। आयोग द्वारा इन सभी अधिकारियों को कल दोपहर बारह बजे तक प्रभार लेने का भी निर्देश जारी किया है। इससे पूर्व चुनाव आयोग ने झारखंड समेत चार अन्य राज्यों के बीस जिलों के आ...

April 4, 2024 9:26 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई से 95 समुद्री मील दूर से 8 मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई से 95 समुद्री मील दूर से आठ मछुआरों को बचाया। बचाव अभियान के द्वारा 10 में से 8 मछुआरों को आज जीवित बचा लिया गया। तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।

April 4, 2024 8:52 PM

कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए कुछ प्रमुख उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरे  

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए कुछ प्रमुख उम्‍मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र भरे। भाजपा युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या ने दक्षिणी बेंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। वे इस निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा सांसद हैं।  जनता दल सेक्‍य...

April 4, 2024 8:49 PM

केरल प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के० सुरेंद्रन ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन किया

केरल में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के० सुरेंद्रन ने वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में आज जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन किया। नामांकन के समय श्री सुरेंद्रन के साथ भाजपा नेता स्मृति ईरानी, आदिवासी गोत्र महासभा नेता सी के जानू और अन्य स्थानीय नेता थे। श्री सुरेंद्रन ने कलपट्टा शहर में रोड ...

April 4, 2024 8:39 PM

विदेश मंत्रालय ने कम्‍बोडिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

विदेश मंत्रालय ने रोजगार के सिलसिले में कम्‍बोडिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि केवल अधिकृत एजेन्‍ट के जरिये ही कम्‍बोडिया जाने का आवेदन करें।  मंत्रालय का कहना है कि कम्‍बोडिया में नौकरी के आकर्षक प्रस्‍तावों के फर्जी वादों के लालच में आकर भारतीय नागर...

April 4, 2024 8:22 PM

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ व विकास नगर में चुनावी सभा को संबोधित किया

उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पिथौरागढ़ और विकास नगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार अजय टम्‍टा के समर्थन में जनसभा करते हुए श्री नड्डा ने पिछले दशक में उत्‍तराखंड में वास्तविक व...