April 6, 2024 6:46 PM

देहरादून में पारिवारिक न्यायालय मामलों पर 2 दिवसीय सम्मेलन शुरू,  सम्मेलन में परिवारों की समस्याओं के समाधान पर मंथन जारी  

देश में परिवारों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आज से देहरादून में पारिवारिक न्यायालय मामलों पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार में देश के उत्तरी क्षेत्र के राज्यों के पारिवारिक न्यायालयों से जुड़े न्यायाधीश, वकील और परामर्शदाता भाग ले रहे हैं। सेमिनार के पहले दिन उच्चतम न्या...

April 6, 2024 6:22 PM

उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजभवन में ‘‘बटरफ्लाई गार्डन’’ तैयार किया जाएगा

देहरादून स्थित राजभवन आने वाले आगंतुक जल्द ही तितलियों के रंग-बिरंगे संसार को देख सकेंगे। इसके लिए जल्द ही राजभवन में ‘‘बटरफ्लाई गार्डन’’ तैयार किया जाएगा। इसको लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा से चर्चा की। राज्यपाल ने कहा की उत्तराखंड में जैव ...

April 6, 2024 6:21 PM

आगामी सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के लिए हरिद्वार में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा

आगामी सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के लिए हरिद्वार में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन और गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक करण सिंह नगन्याल हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेला नियंत्रण कक्ष और अन्य स्थानों का निरीक्षण क...

April 6, 2024 6:16 PM

उत्तराखंड में ‘‘ऑपरेशन मुक्ति’’ अभियान के तहत अबतक 3 हजार 981 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया

उत्तराखंड पुलिस, प्रदेश में भिक्षावृत्ति की प्रभावी रोकथाम और इसमें शामिल बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर उनके पुनर्वास के लिए ‘‘ऑपरेशन मुक्ति’’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से 1 मार्च से 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान चलाया गया। इ...

April 6, 2024 6:10 PM

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के दौरान व्यापारियों को प्लास्टिक पैकिंग वस्तुओं पर रिफंडेबल डिपाजिट क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने आगामी केदारनाथ यात्रा के दौरान व्यापारियों को प्लास्टिक पैकिंग वस्तुओं पर रिफंडेबल डिपाजिट क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवा...

April 6, 2024 6:06 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल तक ड्राई-डे घोषित किया

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल तक ड्राई-डे घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में मतदान दिवस से 48 घंटे पहले व मतदान समाप्ति तक यानी 17 से 19 अप्रैल तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया...

April 6, 2024 6:03 PM

उत्तराखंड क्रांति दल ने लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया

उत्तराखंड क्रांति दल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। यूकेडी ने संकल्प पत्र में परिसम्पत्तियों का बटवारा, गंगा जमुना बोर्ड को भंग करना, राज्य में स्थापित परियोजनाओं पर पूर्ण अधिकार व मूल निवास, भू कानून लागू करना, गढ़वाली कुमाउनी, जौनसारी भाषा को 8वीं सूची में शाम...

April 6, 2024 5:38 PM

मैक्सिको ने इक्वाडोर के साथ अपने सभी संबंध समाप्त किए

      मैक्सिको ने इक्वाडोर के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर दिए हैं। यह फैसला इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास की मैक्सिकन दूतावास में गिरफ्तारी के बाद आया है। दो बार के भ्रष्टाचार के आरोपित जॉर्ज ग्लास दिसंबर में राजनीतिक शरण मांगने के बाद से क्विटो दूतावास में छिपे हुए थे। मैक्सिकन राष्ट्...

April 6, 2024 5:37 PM

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बेंगलुरु में पानी की कमी की स्थिति पर निराशा व्यक्त की

      केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बेंगलुरु में पानी की कमी की स्थिति पर निराशा व्यक्त की। आज बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक और दुखद है कि प्रख्यात बेंगलुरु शहर पेयजल संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में हैजे की आशंका है, जब पेयजल संकट...

April 6, 2024 5:35 PM

देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित: रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह

      रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन काल में देश भर में आतंकी गतिविधियां होती थीं लेकिन भाजपा शासनकाल...