September 12, 2024 7:23 PM

मध्य प्रदेश में दतिया जिले में आज लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

      मध्य प्रदेश में दतिया जिले में आज लगातार बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। जिला कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि यह घटना तब हुई जब खलकापुरा इलाके में राजगढ़ किले की 400 साल पुरानी दीवार ढह गई। दीवार दो कच्चे मकानों पर गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोग...

September 12, 2024 7:22 PM

राज्यपाल रमेन डेका को स्काउट-गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज लगाकर सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को आज राजभवन में छत्तीसगढ़ स्काउट-गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज लगाकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल को संस्था के पदाधिकारियों ने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय से प्राप्त बैज पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि स...

September 12, 2024 7:20 PM

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से दो माओवादियों पर 5-5 लाख और अन्य दो माओवादियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों को राज्य सरकार की पुर्नवास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

September 12, 2024 7:20 PM

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा विधानसभा को तत्काल भंग करने की घोषणा की है

        हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा विधानसभा को तत्काल भंग करने की घोषणा की है। यह निर्णय हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा 14वीं हरियाणा विधानसभा को भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद लिया गया है, जिसे कल राज्यपाल को प्रस्तुत किया गया था।

September 12, 2024 7:19 PM

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ की सभी आंगनबाड़ियों में वजन त्यौहार शुरू

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज से छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार शुरू हो गया है। राज्य की महिला बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के वीरपुर आंगनबाड़ी केन्द्र से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वजन त्यौहार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...

September 12, 2024 7:17 PM

कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण  

      भारत ने आज ओडिशा तट पर स्थित मिसाइल परीक्षण केन्‍द्र से वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल- (वी एल-एस आर एस ए एम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।     देश में निर्मित कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल का आज दोपहर ओडिशा के तट से दूर बालासोर जिले के चांदीपुर में एकीकृत...

September 12, 2024 7:14 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में विभिन्न जिलों के कलेक्टरों के साथ योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में राज्य के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों के साथ योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे हैं। यह कलेक्टर कॉन्फ्रेंस दो दिनों तक चलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाएं और इनका लाभ समाज के अंत...

September 12, 2024 7:14 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है  

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। श्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री येचुरी का निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए क्षति है। उन्होंने श्री येचुरी के परिवार के सदस्यों और दोस्तो...

September 12, 2024 7:10 PM

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय ने आज देश भर में आगामी उद्यम सर्वेक्षणों पर नई दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित किया  

      राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय ने आज देश भर में आगामी उद्यम सर्वेक्षणों पर नई दिल्ली में एक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में सर्वेक्षणों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न व्यावसायिक संघों और हितधारकों के साथ जुड़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया । सम्मेलन में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन...

September 12, 2024 7:07 PM

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया

चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षित यातायात और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यात्री वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर 62 वाहनों का चालान किया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सुरक्षित यातायात और यात्रा मार्ग पर फैली गंदगी को ...