April 15, 2024 1:22 PM

केरलः कोझिकोड में आज शाम मेगा-रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा मतदान

केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इसके बाद वे अत्तिंगल के लिए रवाना होंगे, जहां वह कट्टकडा ...

April 15, 2024 1:16 PM

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज इंफाल में चुनाव-प्रचार करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज इंफाल में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। श्री शाह आज दोपहर मणिपुर की एकदिवसीय यात्रा के लिए त्रिपुरा से इम्फाल जाएंगे। श्री शाह मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सभा को ...

April 15, 2024 1:12 PM

वाशिंगटन में बुधवार को अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष और विश्‍व बैंक की महत्‍वपूर्ण बैठक होगी

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष और विश्‍व बैंक की बुधवार को वाशिंगटन में महत्‍वपूर्ण बैठक होगी, जिसका उद्देश्‍य कर्जे के बोझ तले दबे देशों और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में सहयोग करना है। बैठक में अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के प्रकाशन विश्‍व आर्थिक दृष्टिकोण को भी जारी किया जाएगा। इस बैठक में के...

April 15, 2024 1:10 PM

उज़्बेकिस्तान की चार-दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज उज़्बेकिस्तान की चार दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा का उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच परस्‍पर समझ और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाना है। वे उज़्बेकिस्तान के शीर्ष रक्षा नेतृत्‍व के साथ बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि जनरल...

April 15, 2024 1:09 PM

अरुणाचल प्रदेश की न्यीशी जनजाति आज अपना लोंगटे त्यौहार मना रही है

अरुणाचल प्रदेश की न्यीशी जनजाति आज अपना लोंगटे त्यौहार मना रही है। लोंगटे न्यीशी जनजाति के सबसे पुराने और कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह नए मौसम के आने का संकेत है, जिसके बाद खेतों में बीज बोना शुरू होता है। यह त्यौहार प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा से मनुष्य को बुरी शक्त...

April 15, 2024 1:06 PM

नागपुर में उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ राष्‍ट्रीय प्रत्‍यक्ष कर अकादमी में आज आईआरएस के 76वें बैच को संबोधित करेंगे

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नागपुर में भारतीय राजस्‍व सेवा-आईआरएस के 76वें बैच को राष्‍ट्रीय प्रत्‍यक्ष कर अकादमी में समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस बैच में 56 भारतीय राजस्‍व सेवा के अधिकारी और रॉयल भूटान सेवा के दो अधिकारी हैं। राष्‍ट्रीय प्रत्‍यक्ष कर अकादमी नागपुर भारत सरकार के आयकर विभाग के...

April 15, 2024 1:04 PM

29 जून से 19 अगस्त तक होने वाली अमरनाथ-यात्राः 2024 के लिए पंजीकरण-प्रक्रिया शुरु

जम्‍मू-कश्‍मीर के दक्षिण कश्‍मीर हिमालय-क्षेत्र में श्री अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जून को शुरु होकर 19 अगस्‍त को संपन्‍न होगी। श्री अमरनाथ मंदिर बोर्ड ने घोषणा की है कि 52 दिनों की यात्रा के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरु होगी। वार्षिक यात्रा दो मार्गों से की जा सकती है। ये दो मार्ग हैं- अनंत...

April 15, 2024 10:38 AM

अफगानिस्‍तान में बाढ़, 33 की मौत और 27 से अधिक घायल

अफगानिस्‍तान में तीन दिनों से हो रही तेज बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 33 लोगों की मृत्‍यु हो गई है तथा 27 से भी अधिक घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्‍ता ने कल बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रवक्‍ता ने कहा कि मकानों की छतों के गिरने से सबसे अधिक लोग हताहत ...

April 15, 2024 12:04 PM

जयपुर में आज रोड-शो करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव को देखते हुए राजस्थान में कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज जयपुर में रोड-शो करेंगे। यह रोड-शो जयपुर की चारदीवारी में सांगानेरी गेट से लेकर छोटी चौपड़ तक होगा। इसके लिए भाजप...

April 15, 2024 12:02 PM

केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्‍ना और दिपांकर दत्ता इस मामले की सुनवाई करेंगे। दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने इस महीने...