April 15, 2024 7:27 PM

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस साल देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना जताई

       इस साल देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने आज नई दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के बारे में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि, उत्‍तर पश्चिमी, पूर्वी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के कुछ हिस्‍सों में सामा...

April 15, 2024 7:25 PM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर होगा मतदान

      लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में रामपुर संसदीय सीट भी शामिल है। यह सीट उत्‍तरप्रदेश के मुरादाबाद मंडल के अन्‍तर्गत है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को इस सीट पर मैदान में उतारा है। नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम मोलिबुल्लाह नदवी समाज...

April 15, 2024 7:24 PM

एनएचएआई ने नई दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल शमन उपायों सहित पर्यावरण और वन मंजूरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

      भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एन एच ए आई ने आज नई दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल शमन उपायों सहित पर्यावरण और वन मंजूरी पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं का उपयोग करके देश के राष्ट्रीय राजमार्ग के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए एक ...

April 15, 2024 7:22 PM

भाजपा ने पिछले सप्‍ताह दिल्ली में पानी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा

  भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सप्‍ताह दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में पानी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत को लेकर आज आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। महिला के पडोसी ने सामूहिक नल से पानी लेने पर उसकी चाकू घोपकर हत्‍या कर दी। भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने आप सरकार की...

April 15, 2024 7:22 PM

लोकसभा चुनाव के लिए केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा

       लोकसभा चुनाव के लिए केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने अलाथुर आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के चेरुवत्तानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वामपंथी सरकार ...

April 15, 2024 6:58 PM

चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन विंन्ध्यांचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ समेत प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन विंन्ध्यांचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ समेत प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। विंध्यांचल धाम में नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। वहां आज रात्रि में महानिशा की पूजा होगी जिसमें साधु संतों के अलावा तांत्रिक भी...

April 15, 2024 6:56 PM

रामनवमी मेले पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा शटल बस सेवा शुरू होगी

रामनवमी मेले पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा सोमवार से शटल बस सेवा शुरू होगी। निगम, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से हर घंटे बस चलाएगा। निगम के अनुसार 20 अप्रैल तक अयोध्या के लिए करीब 50 बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसें बाईपास स्थित अयोध्या धाम...

April 15, 2024 6:53 PM

रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को दोपहर 12:16 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 5 मिनट के लिए पड़ेंगी और उनका तिलक करेंगी

रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को दोपहर 12:16 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 5 मिनट के लिए पड़ेंगी और उनका तिलक करेंगी। इसके लिए वैज्ञानिक लगातार अभ्यास कर रहे हैं। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। वह श्री राम जन्मोत्सव की व्यवस्था की निगरानी करने...

April 15, 2024 6:50 PM

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विविध प्रकार की गतिविधि आयोजित

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विविध प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। भदोही जिले में वहां के जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बाइक चलाकर मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। वहां आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली और सभा में विभिन्न विभागों के करीब 1 हजार अधिकारी, कर्मचारी...

April 15, 2024 6:44 PM

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जाएगा

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिले में एक आदर्श दिव्यांग बूथ भी तैयार किया जा रहा है। इन बूथों पर हेल्प डेस्क, रैम्प और व्हील चेयर सहि...