April 17, 2024 1:53 PM

गुजरात: माधवपुर घेड मेला आज से शुरू, राज्यपाल देवव्रत आचार्य करेंगे उद्घाटन

गुजरात में पश्चिम और उत्तर-पूर्वी संस्कृति का संगम प्रसिद्ध माधवपुर घेड मेला आज से शुरु हो रहा है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज शाम पोरबंदर के माधवपुर गांव में पांच दिन के इस मेले का उद्घाटन करेंगे।

April 17, 2024 1:44 PM

असम: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा, एनडीए सरकार की योजनाओं में किसी के साथ नहीं होता है भेदभाव 

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज असम के नलबाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। श्री मोदी ने उपस्थित जन-समूह को बोहाग-बिहू के अवसर पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि आज रामनवमी का ऐतिहासिक अवसर है। 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम को आखिरकार अपना भव्‍य मंदिर मिला। उन्‍होंने कहा...

April 17, 2024 1:37 PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों को बहुत आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों को बहुत आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भीषण बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से यह सलाह जारी की गई है। गौरतलब है कि संयुक्त अ...

April 17, 2024 1:27 PM

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरा देश कर रहा है एक राष्‍ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता का अनुभव

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश एक राष्‍ट्र, एक चुनाव की आवश्यकता अनुभव कर रहा है। एक हिंदी दैनिक से साक्षात्कार में श्री मोदी ने कहा कि एक राष्‍ट्र, एक चुनाव पर उच्‍च-स्‍तरीय समिति ने सकारात्मक सुझाव दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि यदि यह प्रणाली लागू...

April 17, 2024 1:25 PM

छत्‍तीसगढ़: नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना, पहले चरण में होगा मतदान  

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बस्तर निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दल संवेदनशील इलाकों के लिए रवाना हो गए हैं। यहां पर पहले चरण में 19 तारीख को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग यहां निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव आयोजित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

April 17, 2024 1:16 PM

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रासंगिक मुद्दों पर बात नहीं करती भारतीय जनता पार्टी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी इंडी गठबंधन के पक्ष में अंदर-ही-अंदर प्रचंड लहर है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा 150 सीट पर सिमट जाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में श्री गांधी ने कहा कि 20...

April 17, 2024 12:09 PM

लोकसभा चुनाव: आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा पहले चरण का मतदान 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने की जी-तोड़ कोशिश में लगे हैं। 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।  इनमें तमिलनाडु 39, राजस्‍थान की ...

April 17, 2024 12:03 PM

तमिलनाडु: वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरन चिन्नामलाई पलायक्करर की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित 

प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने धीरन चिन्नामलाई की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से श्री मोदी ने कहा कि धीरन चिन्नामलाई भारत के स्वाधीनता संग्राम के दुर्जेय दिग्गज के रूप में याद किए जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि औपनिवेशिक शासन से लड़ने की उनकी अनुकरणीय वीरता और सामरि...

April 17, 2024 11:52 AM

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को जयंती पर किया स्मरण 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का उनके जयंती पर स्मरण किया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री चन्‍द्रशेखर एक अनुकरणीय नेता थे। जमीनी स्‍तर से उठकर उन्‍होंने राष्‍ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें निर्धनों और वंचित वर्गो...

April 17, 2024 11:46 AM

बी.आर.एस. अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव को आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नोटिस जारी

निर्वाचन आयोग ने भारत राष्ट्र समिति (बी.आर.एस.) अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव को आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन पर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि श्री राव ने राज्य के सिरसिल्ला में 5 अप्रैल को संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्...