April 17, 2024 6:12 PM

अगले चार दिनों के दौरान ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भीषण गर्मी की आशंका

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भीषण गर्मी की आशंका व्‍यक्‍त की है। झारखंड, उत्तरी कोंकण, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी लू की आशंका है। विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वी...

April 17, 2024 6:07 PM

पंजाब में कई किसान संघों ने आज अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर शंभू में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया

पंजाब में कई किसान संघों ने आज अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर शंभू में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के कारण 34 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने 11 रेलगाडियों को रद्द कर दिया है। कुछ अन्य रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं। पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को रोकने की कोशिश की...

April 17, 2024 6:05 PM

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आज कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आज कड़ी सुरक्षा के बीच रामनवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संगठनों ने पूजा और जुलूस का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सोशल मीडिया पर राज्य के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। राज्य सरक...

April 17, 2024 6:03 PM

शिमला के राममंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया

शिमला के राममंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है।रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रों का भी समापन होता है इसलिए इस दिन भगवान राम और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। प्रदेश के बड़े शक्तिपीठों सहित...

April 17, 2024 6:00 PM

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में कांग्रेस के उम्‍मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आज रोड-शो किया

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्‍मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आज रोड-शो किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि ये देश सत्‍य की पूजा करता है, सत्‍ता की नहीं। प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए उन्‍होंने कहा कि श्री मोदी सत्‍ता की पूजा करते ह...

April 17, 2024 5:53 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनावी बांड को धोखाधड़ी और जबरन वसूली का बांड कहा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के मांड्या में एक रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने पार्टी घोषणा पत्र में विभिन्न वादों का उल्‍लेख किया। केंद्र में सरकार बनने पर उन्होंने हर महिला को एक लाख रुपये, किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी, युवाओं को एक साल की अप...

April 17, 2024 5:50 PM

लोकसभा की चारों सीटों के साथ उपचुनाव भी जीतेगी भाजपाः नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

प्रदेश में चार लोकसभा और छह विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासी वार पलटवार जारी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश कांग्रेस पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अस्थिरता के कारण बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम...

April 17, 2024 5:48 PM

यह विचारधारा का चुनाव है- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने आज गाजियाबाद में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। उन्‍होंने कहा कि आई एन डी आई गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने आ...

April 17, 2024 5:45 PM

सी-विजिल ऐप के ज़रिए दर्ज़ की जा सकती है आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत

चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी हेम राज बैरवा ने बताया कि सभी लोग सीविजिल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आईएन या एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये आदर्श आचार ...

April 17, 2024 5:43 PM

कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का त्यौहार

कल्लू के भगवान रघुनाथ के मंदिर में रामनवमी का त्योहार आज धूमधाम से मनाया गया l  इस वर्ष जनवरी माह में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद इस त्योहार को बनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा l कुल्लू स्थित भगवान रघुनाथ के मंदिर में आज सुबह से आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा कीर्तन भजन  का आयो...