April 17, 2024 8:24 PM

दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज कहा कि राजधानी में चुनाव प्रचार में गति प्रदान करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्‍तर पर मतदाताओं से संपर्क करेंगे

दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज कहा कि राजधानी में चुनाव प्रचार में गति प्रदान करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्‍तर पर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। श्री लवली ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत कांग्रेस चांदनी चौक, उत्‍तर-पूर्व और उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ल...

April 17, 2024 8:22 PM

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंटः गुमला ने पश्चिम सिंहभूम को चार रनों से हराया

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में आज गुमला ने पश्चिम सिंहभूम को चार रन से पराजित कर लगातर दूसरी जीत दर्ज की। गुमला जिला मुख्यालय स्थित शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला क्रिकेट मे टॉस जीत कर गुमला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का सम्मानजनक ...

April 17, 2024 8:21 PM

तीन लाख रुपए की नकली शराब के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार 

चतरा जिला उत्पाद विभाग की टीम ने आज चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब तीन लाख रुपए के नकली शराब के साथ पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ी कई चीजें भी बरामद की है।  

April 17, 2024 8:19 PM

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान मामले में झामुमो नेता जरूल इस्माल के खिलाफ एफआईआर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य नजरूल इस्माल के खिलाफ साहिबगंज टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साहिबगंज के सदर प्रखंड विकास अधिकारी के बयान पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के ...

April 17, 2024 8:16 PM

बस्तर संसदीय-क्षेत्र के संवेदनशील-इलाकों के लिए मतदान-दलों की रवानगी शुरू

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत उन्नीस अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए माओवाद समस्या से प्रभावित बस्तर संसदीय क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। माओवाद प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दल भेजे जा रहे हैं। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,...

April 17, 2024 8:12 PM

लद्दाख में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आकाशवाणी करगिल ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है

लद्दाख में लोकसभा चुनावों को देखते हुए आकाशवाणी करगिल ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के साथ भेंटवार्ता, स्‍वीप कार्यक्रमों की कवरेज और सोशल मीडिया मंचों पर विभिन्‍न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्‍य चुनाव प्रक्रिया में लोगों की सक्रिय...

April 17, 2024 8:11 PM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर संसदीय-क्षेत्र में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर संसदीय क्षेत्र में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस सीट पर परसों उन्नीस अपै्रल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच, निर्वाचन आयोग ने बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित कर दिया गया है। इसके त...

April 17, 2024 8:10 PM

लोहरदगा जिले में रामनवमी पूरे भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया

लोहरदगा जिले में भी रामनवमी पूरे भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कई झांकियां प्रर्दशित की गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। वहीं जिले के राणा चौक पर साउंड सिस्टम लदे वाहन के दुर्घट...

April 17, 2024 8:08 PM

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही। रांची में विधि व्यवस्था के मद्देनजर दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं जय श्रीराम के जयकारे से पूरा राजधानी गूंजायमान रहा। रांची के विभिन्न...

April 17, 2024 8:06 PM

पहले चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन इलाकों में आगामी उन्नीस अप्रैल को मतदान होना है, वहां आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कुल 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इधर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड स...