April 18, 2024 1:49 PM

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, कल मतदाता करेंगे 1625 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल के मतदान की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर चुनाव होगा। इस चरण में 1625 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, ...

April 18, 2024 1:47 PM

केरल: अलप्पुझा जिले की दो पंचायतों में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1 की पुष्टि हुई

केरल के अलप्पुझा जिले की दो पंचायतों, एडथवा और चेरुथाना, में बत्तखों में एवियन इन्फ्लुएंजा H5N1 की पुष्टि हुई है। जिले के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सभी फार्मों में पक्षियों को मारने के लिए कदम उठाए हैं। भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान ने भी बर्ड फ्लू ...

April 18, 2024 1:46 PM

जम्‍मू-कश्‍मीर: मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में जन स्वास्थ्य सुरक्षित रखने के उद्देश्य से और मतदाताओं के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस केंद्रशासित प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने समूचे जम्‍मू-कश्‍मीर के सभी निर्वाचन केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। कश्‍मीर स्वास्थ्य सेवा...

April 18, 2024 1:45 PM

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की हत्या की, सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

कश्मीर घाटी में कल शाम आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा क्षेत्र के जबलीपोरा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले राजू शाह के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस गंभीर रूप से घायल राजू शाह को पास के अस्पताल में ले गई जहां उसने दम तोड...

April 18, 2024 1:44 PM

अंतरिक्ष क्षेत्र का इस्तेमाल मानवता के लाभ के लिए किया जाना चाहिए: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने विश्वास व्यक्त किया है कि अंतरिक्ष क्षेत्र भविष्य में हवाई, समुद्री और जमीनी युद्धों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष एक अज्ञात क्षेत्र है जहां युद्ध की अवधारणाएं अभी विकसित और परिपक्व नहीं हुई हैं। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने आज नई दिल्ली में ...

April 18, 2024 1:41 PM

लक्षद्वीप: मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे छोटे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियां पूरी

मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे छोटे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप में आम चुनावों के पहले चरण में कल मतदान होगा। केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में केवल एक ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है और वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। हालांकि लक्षद्वीप में चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया लेक...

April 18, 2024 1:40 PM

ईडी ने व्यवसायी राज कुंद्रा की करीब 98 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने व्यवसायी राज कुंद्रा की करीब 98 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति में उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम पर एक फ्लैट, राज कुंद्रा के नाम पर एक बंगला और शेयर शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने म...

April 18, 2024 1:39 PM

भाजपा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर सुरक्षाबलों का अपमान करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर सेना तथा सुरक्षा बलों का अपमान करने का आरोप लगाया है। सुरक्षाबलों द्वारा छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों को ढेर करने के मामले पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के बयान का संदर्भ देते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्‍ली में मीडिया से कहा कि देश ...

April 18, 2024 1:38 PM

ईवीएम में डाले गए वोटों के वीवीपैट की पर्चियों से मिलान की याचिकाओं पर आज फिर सुनवाई करेगा सर्वोच्‍च न्‍यायालय

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ईवीएम में डाले गए वोटों की वीवीपैट की पर्चियों के साथ शत प्रतिशत पुष्टि करने से संबंधित याचिकाओं पर आज से फिर सुनवाई शुरू करेगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ एसोसिएशन फॉर रिफॉर्म्स (एडीआर) और अन्‍य की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। एडीआर की याचिका पर निर्वाचन आयोग न...

April 18, 2024 1:37 PM

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज अपनी 13वीं सूची जारी की है। पार्टी ने महाराष्ट्र में रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उम्‍मीदवार बनाया है।